{"_id":"94-29946","slug":"Jalandhar-29946-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह की अकादमी ने पाक क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरभजन सिंह की अकादमी ने पाक क्लब को हराया
Jalandhar
Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। हरभजन सिंह भज्जी की जालंधर स्थित अकादमी ने पाकिस्तान के जमान पाक क्लब को हरा दिया है। अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जमान पाक क्लब के खिलाड़ी मैच के लिए खासतौर पर जालंधर आए हुए थे।
भज्जी की अकादमी की टीम ने टास जीता और पाक खिलाड़ियों को बैटिंग के लिए आमंत्रण दिया। जमान पाक क्लब ने 30 ओवर में 171 रन बनाकर एक बड़ी चुनौती दी। पाक खिलाड़ियों में बावर ने 45, इस्मान ने 23, आमीन 36 रन बनाए। गेंदबाजी में भज्जी की अकादमी के संदीप कोहली ने 6 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। भज्जी के खासमखास खिलाड़ी विक्रम सिद्धू ने छह ओवर में 23 रन दो विकेट और हरभजन ने चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया।
इसके बाद भज्जी अकादमी की टीम ने बल्लेबाजी की और टारगेट को 29.3 ओवर में पूरा कर लिया। संदीप कोहली ने 61 स्कोर, दिनेश ने 25 और अंकुर सोंधी ने 23 रन बनाए। भज्जी ने अपनी टीम की इस कामयाबी पर तमाम खिलाड़ियों को बधाई दी है।