{"_id":"94-29676","slug":"Jalandhar-29676-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हाकी टीम व पंजाब क ा मैच ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय हाकी टीम व पंजाब क ा मैच ड्रा
Jalandhar
Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। भारतीय व पंजाब की युवा हॉकी टीम के बीच शनिवार को स्थानीय बलर्टन पार्क में प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों में जोरदार मुकाबला हुआ और मैच बराबरी पर रहा। दोनों तरफ से तीन-तीन गोल हुए।
खेल के पहले हिस्से में भारतीय टीम का पलड़ा भारी था लेकिन दूसरे हॉफ में पंजाब के युवाओं ने भारतीय टीम को ताश के पत्तों की तरह गिरा दिया। मैच के 12वें मिनट में युवराज वाल्मीकि ने भारतीय टीम की तरफ से पहला गोल दागकर खाता खोला, जबकि एसके उथप्पा ने पेनल्ट्री स्ट्रोक से दूसरा गोल किया। मैच के दूसरे हिस्से में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह ने गोल किया और स्कोर तीन-शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद पंजाब की टीम आक्रमक हो गई। राजपाल, हरप्रीत व कर्मजीत ने ताबड़तोड़ तीन गोल कर स्कोर को 3-3 पर लाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान विधायक परगट सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय हाकी टीम के चयनकर्ता कर्नल बलवीर सिंह व कोच माइकल नोबस, ओलंपियन मोहम्मद रियाज भी मौजूद थे।