फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ईद-उल-जुहा पर विश्व शांति की कामना की

ईद-उल-जुहा पर विश्व शांति की कामना की

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
होशियारपुर। ईद के दिन अहमदिया सम्प्रदाय के लोगों ने पुरानी कनक मंडी में बड़ी शान से ईद मनाई। इस शुभ अवसर पर लोगों ने नमाजे ईद पढ़ी और एक दूसरे के गले लगाकर ईद की बधाइयां दीं। ईद नमाज इमाम शैख मन्नान ने पढ़ाई। अपने भाषण में उन्होंने ईद की उपयोगिता का वर्णन किया। उन्होंने कहा, कुर्बानी हजरत इब्राहीम आलेही सल्लम की सुन्नत है। अल्लाह ताला का आदेश है तुम अपने परमेश्वर के लिए नमाज पढ़ो और कुर्बानी करो। कुर्बानी शब्द का अर्थ है अपने परमेश्वर की निकटता प्राप्त करना। इस ईद में वह लोग जिनके पास कुर्बानी करने के लिए धन है वह अल्लाह ताला के मार्ग में कुर्बानी करते हैं। इस दिन पूरे विश्व से लाखों मुसलमान खाना काबा जो सऊदी अरब में है हज करते हैं और अपने खुदा की आज्ञा का पालन करते हैं। इस ईद में हजरत इब्राहीम की कुर्बानी को याद किया जाए जो वे अल्लाह ताला के कहने पर अपने प्यारे बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे। उसी तरह हम मुसलमान अल्लाह ताला के रास्ते में बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए हरदम तैयार रहेंगे। इसी तरह जिला होशियारपुर में स्थापित अहमदिया जमात सैला खुर्द, अछरवाल, जलोवल, मेगोवाल, बादोवल, बोदला, झिंगड़ा आदि जमातों में अहमदिया सम्प्रदाय के लोगों ने नमाज ईद अदा की। लोगों ने एक दूसरे से गले मिल मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed