{"_id":"94-28813","slug":"Jalandhar-28813-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले स्टाफ को देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले स्टाफ को देना होगा जवाब
Jalandhar
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। अब सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक व स्टाफ को भी अनुशासन की पालना करनी होगी। सिविल सर्जन डा. आर एल बस्सन ने जिले के सरकार अस्पतालों में चेकिंग अभियान शुरू किया है। शनिवार को पहले दिन जिले के 16 अस्पतालों की जांच की गई थी। इसमें कई चिकित्सक व स्टाफ गैरहाजिर पाया गया था। रविवार को सिविल सर्जन डा. आर एल बस्सन ने गैरहाजिर स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस जवाब के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग हो कि शनिवार को सिविल सर्जन डा. आर एल बस्सन ने आदमपुर कम्यूनिटी हाल की जांच की थी। यहां सीनियर मेडिकल अधिकारी गैरहाजिर थी। इसी तरह जमशेर, जंडियाला, बिलगा, शंकर, नकोदर व मैहतपुर के सीनियर मेडिकल अधिकारी व मेडिकल अधिकारी सरकारी अस्पतालों में मौजूद नहीं थे। बड़ा पिंड में एक एएनएम नर्स और दो सफाई सेवक गैरहाजिर थे।
सिविल सर्जन डा. आर एल बस्सन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक व स्टाफ को अनुशासन की पालना करने की हिदायत देने के लिए यह मुहिम आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि गैरहाजिर मिलने वाले चिकित्सक व स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। सभी को नोटिस का जवाब देना जरूरी होगा। अगर कोई नोटिस का जवाब नहीं देता तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बढ़िया सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके लिए अस्पतालों में औचक छापे भी जारी रहेंगे।