फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आश्वासनों का समय खत्म, उग्र होगा अध्यापकों का रोष

आश्वासनों का समय खत्म, उग्र होगा अध्यापकों का रोष

Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
आश्वासनों का समय खत्म, उग्र होगा अध्यापकों का रोष
कंप्यूटर टीचर यूनियन ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कंप्यूटर अध्यापक यूनियन जिला पठानकोट के प्रधान अमनदीप सिंह के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप लगा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उप प्रधान अमन ज्योति ने बताया कि साल 2010 में हुए नोटिफिकेशन अनुसार कंप्यूटर अध्यापकों की सेवाएं 1 जुलाई 2011 से रेगुलर की गई थीं। जिसके अंतर्गत जारी नोटिफिकेशन अनुसार कंप्यूटर अध्यापकों और पंजाब सिविल सर्विसेज रूल लागू किए गए। लेकिन सरकार और विभाग की तरफ से जानबूझ कर कंप्यूटर अध्यापकों को इन लाभों से वंचित रखा जा रहा है और कंप्यूटर अध्यापकों पर आईआर और एसीपी जैसी सुविधाएं लागू नहीं की जा रही। यूनियन नेताओं ने बताया कि अध्यापक संघर्ष समिति पंजाब की 14 फरवरी को शिक्षा मंत्री पंजाब के साथ हुई मीटिंग में कंप्यूटर अध्यापकों की मांगों संबंधी विस्तार से चर्चा की गई थी। जिसमें शिक्षा मंत्री ने पूर्ण तौर पर सहमति दी थी कि कंप्यूटर अध्यापकों को आईआर और एसीपी वर्ग की सहूलियतें मिलेंगी। जिस पर उन्होंने मौके पर विभाग को कार्यवाही करने के आदेश भी जारी किए थे, सभी यूनियन नेताओं को आश्वस्त किया था कि 25 फरवरी तक सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन पंजाब सरकार और विभाग की तरफ से इस संबंधी कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं की गई। जिस कारण समूह कंप्यूटर अध्यापकों में भारी रोष पाया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने बताया कि आगामी दिनों में जो भी अध्यापक संघर्ष समिति पंजाब की तरफ से एक्शन बनाए जाएंगे उसमें पंजाब भर के समूह कंप्यूटर अध्यापक अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। इस अवसर पर अमन ज्योति,सुभाष, पवन, नीरज, गंगा राम, मनजीत, विकास, सुरजीत, ब्रिज, अमन शर्मा उपस्थित थे।

फोटो:-1-सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कम्प्यूटर टीचर यूनियन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed