फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   उच्च शिक्षा हासिल करके राष्ट्र व समाज सेवा में योगदान दें: वीपी सिंह बदनौर

उच्च शिक्षा हासिल करके राष्ट्र व समाज सेवा में योगदान दें: वीपी सिंह बदनौर

Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा हासिल करके राष्ट्र व समाज सेवा में योगदान दें: वीपी सिंह बदनौर
राज्यपाल ने 250 विद्यार्थियों को डिग्रियां और 33 को गोल्ड मेडल बांटे
विज्ञापन

फरीदकोट। मेडिकल शिक्षा के विद्यार्थियों को राष्ट्र व समाज सेवा में बढ़कर योगदान डालना चाहिए, क्योंकि समाज सेवा से बढ़ कर ओर कोई सेवा नहीं है। यह प्रेरणा पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने शनिवार को गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में आयोजित बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान राज्यपाल ने द्वारा वर्ष-2017-18 में पास हुए यूनिवर्सिटी से संबंधित 7 कॉलेजों से कोर्स करने वाले करीब 250 विद्यार्थियों को मेडल व डिग्रियां वितरण की गई और 33 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। राज्यपाल वीपी बदनौर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में डिग्री प्राप्त करना अति ऐतिहासिक महत्ता रखता है और विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त करके विद्यार्थियों के लिए डिग्री प्राप्त करना बहुत ही सम्मान वाली बात है। विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों का हमेशा सत्कार करना चाहिए और उनके मार्ग दर्शन को अपना कर समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल वीपी बदनौर ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी सेहत सेवाएं व शिक्षा के क्षेत्र में देश-विदेश में अपना अहम मुकाम हासिल कर चुकी है और विद्यार्थियों को मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। इससे पहले राज्यपाल वीपी बदनौर ने शमां रोशन करके समागम का आगाज किया गया और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा डिग्रियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति सेवा भावना, इमानदारी व मेहनत से सेवा निभाने की शपथ ग्रहण करवाई। इस मौके सांसद प्रो. साधू सिंह, हलका विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, आईजी फरीदकोट रेंज एमएस छीना, डिप्टी कमिश्नर राजीव पराशर, चेयरमैन बोर्ड आफ डायरेक्टर्ज डॉ. केके तलवाड़, एडीसी टू गवर्नर जयंत कुमार, जिला पुलिस मुखी राज बचन सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गुरजीत सिंह, एसडीएम जैतो डॉ. मनदीप कौर, प्रिंसिपल गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल डॉ. दीपक जोहन भट्टी, डॉ. रविंदर गर्ग आदि हाजिर हुए। कन्वोकेशन के उपरांत राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज में ही जिला पुलिस के सहयोग से आयोजित नशा विरोधी सेमीनार में भी भाग लिया।
---------
फोटो 29एफआरडीपी02
फरीदकोट में बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की कन्वोकेशन में डिग्री प्रदान करते पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed