{"_id":"5ae5e5f14f1c1b5c098b71f2","slug":"91525016049-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
किसान ने फंदा लगाकर दी जान
मानसा। गांव दलेल सिंह वाला के एक किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान शादीशुदा था और अपने पीछे बच्चे व परिवार छोड़ गया है। बोहा पुलिस ने इस पर 174 की कार्रवाई करके शव वारिसों को सौंप दी है।
गांव दलेल सिंह वाला का किसान सुखबीर सिंह (34) पुत्र दरबारा सिंह गुर्दे की बीमारी से परेशान था। इसके अलावा उसके सिर पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज भी था। उसके बड़े भाई जगपाल सिंह ने बताया कि इसको लेकर सुखबीर अक्सर परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात सुखबीर ने गांव वाली नहर के पास एक वृक्ष से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना बोहा के एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए शव को वारिसों हवाले कर दिया है।
फोटो : 12 एमएनएस 1 जेपीजी
फोटो : मृतक किसान सुखबीर सिंह की फाइल फोटो।