फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   9 feet long cobra entered the house, forest department caught it

Jalandhar News: घर में घुसा 9 फीट लंबा कोबरा, जंगलात विभाग ने किया काबू

Thu, 25 Jul 2024 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 25 Jul 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
9 feet long cobra entered the house, forest department caught it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। यहां गुरु कृपा काॅलोनी में बुधवार रात एक घर में कोबरा सांप घुस गया, जिसे देखते ही परिवार वालों के होश उड़ गए और पूरे मोहल्ले के लोगों में भय पैदा हो गया। लोगों ने जंगलात विभाग को सूचित किया और मात्र 15 मिनट में पहुंचे अधिकारियों ने कोबरा को घर से पकड़ा तो लोगों की सांस में सांस आई।


गली नंबर 2 के रहने वाले अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार रात उसके पारिवारिक सदस्य घर की रसोई में खाना बना रहे थे तो उनकी नजर सिलिंडर के पास गई वहां पर एक कोबरा छिपकर बैठा था। यह सांप करीब 9 फीट लंबा था, उन्होंने इसकी जानकारी जंगलात विभाग के अधिकारियों को दी। मात्र 15 मिनट में ही वन गार्ड कुलवंत सिंह व उनकी टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed