फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   85 Girls Run Away From Sudhar Grah in Jalandhar Of Punjab

पंजाब : जालंधर में सुधार गृह से 85 लड़कियों के भागने से हड़कंप, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

Mon, 08 Mar 2021 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Mar 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
85 Girls Run Away From Sudhar Grah in Jalandhar Of Punjab
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जालंधर में कपूरथला चौक के निकट स्थित गांधी वनिता आश्रम से सोमवार को 85 लड़कियां फरार हो गईं। लड़कियों के भागते ही आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया, एसीपी हरसिमरत छेतरा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अलग-अलग स्थानों से लड़कियों को पकड़ा गया।

विज्ञापन


लड़कियों ने सड़क पर खासा हंगामा किया और वापस आश्रम जाने से मना कर दिया। आखिरकार आश्वासन के बाद लड़कियों को पुलिस आश्रम तक वापस लाने में कामयाब हो गई। लड़कियों ने गांधी वनिता आश्रम के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़कियों का कहना है कि उनकी आयु 16 साल से ज्यादा हो चुकी है और उन्हें रिलीज नहीं किया जा रहा है। वहीं रोटी और दवाई भी समय पर नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक लड़कियां सड़क पर खड़े होकर हंगामा करती रहीं और वापस न जाने पर अड़ी थीं। एडीसीपी ने आश्वासन दिया कि एसडीएम से आरोप की जांच करवाई जाएगी। इस संबंध में फिलहाल गांधी वनिता आश्रम प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी वनिता आश्रम लड़कियों का सुधार गृह है। वहां पर काफी लड़कियां बालिग हो चुकी हैं, जिनको अभी रिहा नहीं किया जा रहा है। एडीसीपी सरोया का कहना है पुलिस ने तमाम लड़कियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर वापस गांधी वनिता आश्रम भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed