फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   7.50 crore project passed for drinking canal water

Jalandhar News: पीने वाले नहरी पानी के लिए 7.50 करोड़ का प्रोजेक्ट पास

Fri, 05 May 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
7.50 crore project passed for drinking canal water
खरड़। खरड़ शहर के लोगों के लिए पीने वाले पानी की समस्या का हल जल्दी हो जाने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगनमान के प्रयासों से शहर के एक जोन के लिए नहरी पानी का 7.50 करोड़ का प्रोजेक्ट पास हो गया है, वहीं दूसरी ओर नए ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले छह महीनों में खरड़ के एक जोन को नहरी पानी की सप्लाई दी जाएगी। इस जोन में सन्नी एनक्लेव, मुंडी खरड़, शिवजोत एनक्लेव सहित मुख्य सड़क से लेकर जंडपुर तक का हिस्सा शामिल है।
विज्ञापन

इस सबंधी हर तरह की मंजूरी मिल चुकी है। बरसाती पानी का मसला हल करने के लिए बलौंगी और दाऊं की ओर से आने वाले पानी को गोपाल स्वीट्स से मोड़कर मोहाली की ओर पड़ती नदी में गिराने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यह काम बरसात का मौसम शुरू होने से पहले पूरा हो जाएगा। खरड़ शहर को इससे राहत मिलेगी। पीने वाले पानी की समस्या को हल करने के लिए नौ ट्यूबवेल लगाने की प्रकिया शुरू हो गई है। अलग-अलग वार्डों में इस कार्य के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। आने वाले कुछ दिनों में दफ्तरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू हो जाएगा ताकि गर्मियों के मौसम में हल्का वासियों को पीने के पानी की समस्या पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed