फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   इलाके में लगे रहे मोबाइल टावर का लोगों ने किया विरोध

इलाके में लगे रहे मोबाइल टावर का लोगों ने किया विरोध

Wed, 06 Jun 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
इलाके में लगे रहे मोबाइल टावर का लोगों ने किया विरोध
स्वर्ण पार्क में लग रहे मोबाइल टावर का विरोध
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के साथ मिलकर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला बयूरो
जालंधर। वार्ड नंबर-2 में आते इलाका स्वर्ण पार्क में लग रहे मोबाइल टावर के विरोध में इलाका निवासी नगर निगम कमिश्नर बसंत गर्ग से मिले। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए इलाका पार्षद सुशील शर्मा ने निगम कमिश्नर को बताया कि इससे पहले भी मोबाइल टावर के विरोध में वह मेयर जगदीश राजा और निगम के एडिशनल कमिश्नर जसवीर सिंह को अपना मांग पत्र दे चुके हैं। इलाका निवासी नहीं चाहते की उनके यहां मोबाइल टावर लगे।

सुशील शर्मा ने कहा कि प्लॉट का सीएलयू देखना चाहिए कि वह प्लाट कमर्शियल है या रिहायशी क्षेत्र में आता हैं। यदि वह रिहायशी क्षेत्र में आता है तो उस पर मोबाइल टावर लगाना गलत है। स्वर्ण पार्क इलाके के अध्यक्ष जसपाल सिंह रंधावा ने कहा कि इलाके में किसी भी तरह से मोबाइल टावर को नहीं लगने देंगे चाहे उसके लिए सड़कों पर आकर संघर्ष क्यों ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में किसी प्रकार का कामर्शियल काम करना वर्जित है। यदि निगम ने एनओसी को रद्द नहीं किया तो इलाका निवासियों को साथ लेकर संघर्ष किया जाएगा। निगम कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि अगर वह प्लाट रिहायशी क्षेत्र में है और उसका सीएलयू नहीं हुआ तो उसकी एनओसी रद्द कर दी जाएगी। मौके पर ब्रह्मदास भाटिया, लखविंदर सिंह, किशोर कुमार, ध्यानचंद, रितेश मनु, समीर मलिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed