{"_id":"5b12bacf4f1c1b6d4d8b4582","slug":"71527954127-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया सब्जी मंडी में हंगामा, ट्रालियों की निकाली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया सब्जी मंडी में हंगामा, ट्रालियों की निकाली हवा
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का सब्जी मंडी में हंगामा, ट्रालियों की निकाली हवा
जालंधर। किसानों की हड़ताल का अभी तक कोई खास असर शहरों में नजर नहीं आया है। शनिवार को शहरों में कामकाज सामान्य चलते देखकर किसान आवेश में आ गए और मकसूदां सब्जी मंडी में हंगामा कर दिया। हंगामे की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची व कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। कुछ समय बाद इन किसान नेताओं को छोड़ दिया गया। किसान इस बात का विरोध कर रहे थे कि मंडियों में उपलब्ध सब्जियों की बिक्री भी बंद हो। किसानों का आरोप था कि आढ़ती व दुकानदार उनका साथ देने की बजाय, सब्जियों की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। किसानों के इस हंगामे के बाद मकसूदां सब्जी मंडी बंद हो गई व मंडी में सन्नाटा छा गया। इसके अलावा किसानों ने पठानकोट चौक के पास पशुओं का चारा लेकर आ रही ट्रालियों को भी रोका व उनकी हवा निकाल दी। इससे शहर में चारे की सप्लाई पर भी असर पड़ा है।