{"_id":"5a490fe64f1c1b1f168b6379","slug":"71514737638-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के पांच खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के पांच खिलाड़ी चयनित
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के पांच खिलाड़ी चयनित
भोपाल में 28वीं कैकिंग कनोइंग प्रतियोगिता में लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के पांच खिलाड़ियों का 28वीं नेशनल चैपियनशिप कैकिंग कनोइंग के लिए चयन हुआ है। 1 से 7 जनवरी 2018 तक मध्यप्रदेेेश की राजधानी भोपाल में आयोजित चैंपियनशिप में पंजाब के खिलाड़ी भाग लेंगे।
सेंटर के प्रशिक्षक अमनदीप सिंह खैरा ने बताया कि साल 2015 से खिलाड़ियों को कैकिंग कनोइंग ( नौका विहार) का अभ्यास करवाया जाता है। पंजाब के जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में स्थित पवित्र काली बेईं ही ऐसा स्थान है, जहां किश्तियों की दौड़ करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र बेईं पर एक बार राज्यस्तरीय और एक बार राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन हो चुका है। लायलपुर खालसा कालेज के स्पोर्टस विंग के प्रमुख डा: जसपाल सिंह ने किश्ती दौड़ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए 1.84 लाख का अरगो मीटर लेकर दिया है। यह मीटर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ही अपने शरीर की फिटनेस रखने के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं। यह भी पहला मौका है, जब पवित्र बेईं के खिलाड़ियों को नए साल 2018 का यह तोहफ़ा दिया गया है। किश्ती दौड़ में हिस्सा लेने वालों को वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिमघ सीचेवाल की ओर से रहने और खाना मुफ्त दिया जाता है। अब तक संत सीचेवाल वाटर स्पोर्टस सेंटर के 12 खिलाड़ी अलग-अलग नौकरियों के लिए चुने गए हैं। चैंपियनशिप के लिए पांच खिलाड़ियों में बिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, विजय कुमार, हरीशपाल और एक लड़की सलोमी का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि वह सख़्त मेहनत करने और वहां जीत प्राप्त करके पंजाब का नाम ऊंचा करके आएं। लायलपुर खालसा कालेज की तरफ से मिले अरगो मीटर को रस्मी तौर पर चलाकर संत सीचेवाल ने उपकरण खिलाड़ियों को समर्पित किया। इस सेंटर में अब तक 120 खिलाड़ी अभ्यास कर चुके हैं।