फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   70 Percent of students still have not got visa to study in Canada

कनाडा में कक्षाएं अगले माह: 70% छात्रों को अब तक नहीं मिला वीजा, हजारों विद्यार्थियों की सांसें अटकी

Sat, 20 Aug 2022 08:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Aug 2022 08:02 AM IST
सार

कनाडा दूतावास की तरफ से भारतीय विद्यार्थियों को वीजा जारी नहीं किया जा रहा है। मौजूदा सत्र में महज 30 फीसदी विद्यार्थियों को ही वीजा जारी हुआ है। इससे हजारों विद्यार्थियों की सांसें लटकी हुई हैं।

विज्ञापन
70 Percent of students still have not got visa to study in Canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सितंबर के पहले सप्ताह से कनाडा स्थित कॉलेज व यूनिवर्सिटी में कक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन करीब 50 हजार विद्यार्थियों की सांसें अटकी हुई हैं। कारण, कनाडा दूतावास की तरफ से भारतीय विद्यार्थियों को वीजा जारी नहीं किया जा रहा है। मौजूदा सत्र में महज 30 फीसदी विद्यार्थियों को ही वीजा जारी हुआ है। इससे हजारों विद्यार्थियों की सांसें लटकी हुई हैं। कई छात्रों ने तो कॉलेजों की फीस भरने के साथ एयर टिकट भी बुक करवा रखी है।

विज्ञापन


दरअसल, कनाडा में भारतीय खासकर पंजाबी युवाओं का स्टडी का जबरदस्त क्रेज है। कनाडा के 110 के करीब ऐसे कॉलेज ऐसे हैं, जहां पर भारतीय मूल के छात्र स्टडी करने जाते हैं। दाखिले सितंबर माह में होते हैं। अगर छात्रों को अब स्टडी वीजा नहीं मिला तो उन्हें साल 2023 तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


कनाडा उच्चायोग ने कहा- वीजा प्रतीक्षा समय कम करेंगे  
इस बीच कनाडा उच्चायोग ने कहा है कि वह वीजा इंतजार खत्म करने के लिए काम कर रहा है। कनाडा के उच्चायोग ने कई ट्वीट कर कहा कि हजारों भारतीय छात्र हर हफ्ते वीजा प्राप्त कर रहे हैं और उच्चायोग प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल की एडवांस फीस जमा करवानी होती है
कनाडा में स्टडी वीजा आवेदन करने से पहले विद्यार्थी को एक साल की एडवांस फीस जमा करवानी पड़ती है, अगर कॉलेज में डिप्लोमा करने के लिए जा रहे हैं तो फीस 10 लाख रुपये, इसके अलावा छह लाख रुपये जीआईसी खाते में जमा करवाना पड़ता है। 


उसके अलावा मेडिकल भी करवाकर साथ लगाया जाता है। अगर विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी में जाना हो तो फीस 30 लाख रुपये प्रति वर्ष के अलावा जीआईसी खाते में 6 लाख रुपये जमा करवाने के साथ मेडिकल करवाकर फाइल पूरी कर आवेदन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed