{"_id":"5a2825354f1c1b193e8b70ef","slug":"61512580405-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूम बच्चों समेत नहर में कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूम बच्चों समेत नहर में कूदी महिला
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों समेत महिला नहर में कूदी
महिला का शव बरामद, बच्चों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
धारा कालोनी निवासी एक महिला ने ससुराल वालों से तंग आकर अपने दो बच्चों समेत सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। महिला का शव बरामद हो गया है। बच्चों की तलाश की जा रही है। मनदीप कौर 10 दिन से बच्चों समेत घर से लापता थी। थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला की माता के बयान पर उसके पति गुरमीत सिंह, सास मनजीत कौर और ससुर दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव मचाकी कलां निवासी छिंदरपाल कौर ने बताया कि उनकी बेटी मनदीप कौर का विवाह फरीदकोट की धारा कालोनी निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे अभिजोत सिंह (4) और नवजोत कौर (2) हैं। उनकी बेटी को ससुरालवाले लंबे समय से परेशान कर रहे थे। छिंदरपाल कौर के अनुसार 22 नवंबर को मनदीप गांव मचाकी कलां आई थी। उसने बताया था कि उसका पति, सास और ससुर उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद वह वापस ससुराल चली गई।
छिंदरपाल ने बताया कि वह मनदीप को फोन करती रहीं लेकिन उसका फोन नहीं मिला। 26 नवंबर को वह अपने गांव के पंच को साथ लेकर बेटी की ससुराल आई तो उनकी बेटी और दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले। ससुराल परिवार से पूछने पर वह टाल मटोल करते रहे। एक दिन पहले मनदीप कौर का शव सरहिंद फीडर से बरामद हुआ। छिंदरपाल कौर का आरोप है कि उनकी बेटी ने ससुराल परिवार से तंग आकर अपने दोनों बच्चों समेत नहर में कूदकर जान दे दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया है। बच्चों की तलाश के लिए नहर खंगाली जा रही है।
--------
फोटो 06एफआरडीपी01-मृतक महिला की बच्चों के साथ फाइल फोटो
-----------