{"_id":"612b991a8ebc3e79ef3a7ae6","slug":"50-lakh-smart-bikes-project-started-hoshiarpur-news-pkl4250034157","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख का स्मार्ट बाइक्स प्रोजेक्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख का स्मार्ट बाइक्स प्रोजेक्ट शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्मार्ट बाइक्स प्रोजेक्ट की शुरूआत की है।
रविवार को प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए उद्योगमंत्री ने कहा कि होशियारपुर में नौजवानों व अन्य आयु वर्ग के लोगों ने साइकिलिंग के प्रति जो रुझान दिखाया है उसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली भी निकाली गई। इसमें कैबिनेट मंत्री, मेयर, डिप्टी कमिश्नर ने अलावा अन्य अधिकारियों व साइक्लिस्टों ने भाग लिया।
अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर निवासियों को 50 लाख के स्मार्ट बाइक्स प्रोजेक्ट का तोहफा दिया गया है। होशियारपुर में साइक्लिस्ट के लिए अच्छा माहौल है। यही कारण है कि दूसरे जिलों के साइक्लिस्ट भी यह आते हैं।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सभी को वाजिब कीमत पर स्मार्ट साइकिल चलाने का मौका मिलेगा। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला परिषद कार्यालय के मेन गेट के बाहर तीन साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। स्मार्ट बाइक चलाने के लिए ‘याना’ नाम का एक एप स्मार्ट फोन पर डाउनलोड करना पड़ेगा। इस एप के माध्यम से आनलाइन पेमेंट करने के बाद स्मार्ट बाइक पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर साइकिल का ताला खुल जाएगा और लोग इसे चलाने का आनंद ले सकेंगे।
डीसी अपनीत रियात ने बताया कि 8.25 किलोमीटर लंबा ट्रैक जिला परिषद के मेन गेट से होते हुए, सदर थाना चौक चंडीगढ़ रोड, खेती भवन, इंदिरा कॉलोनी चौक, रिंग रोड बाईपास से राधा स्वामी सत्संग घर टी-प्वाइंट से बुल्लावाड़ी चौक, सर्विसेज क्लब होते हुए वापिस जिला परिषद के मेन गेट के बाहर बने शैड तक बनाया गया है। हर राइड साइकिल स्टैंड पर आकर ही समाप्त होगी। भौगोलिक दृष्टि से होशियारपुर साइक्लिस्ट की पहली पसंद हैं, क्योंकि यहां मैदानी, अर्ध पहाड़ी व वन्य क्षेत्र भी है। इस कारण दूसरे जिले से भी साइक्लिस्ट अक्सर होशियारपुर आते रहते हैं। आने वाले समय में लोगों की मांग के अनुसार और स्मार्ट बाइक्स भी लाई जाएंगी।