{"_id":"645f92c9e8f37c0acb0f63eb","slug":"50-lakh-extortion-money-sought-in-the-name-of-gangster-goldi-brar-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-11-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी
विज्ञापन
- पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो साजिशकर्ता विदेश में
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर कपूरथला के व्यक्ति से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि इसमें शामिल दो साजिशकर्ता इंग्लैंड व पुर्तगाल में हैं। तीनों के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी कपूरथला के एसएचओ पलविंदर सिंह ने 26 अप्रैल को एक एफआईआर दर्ज की थी। इसमें शिकायतकर्ता रमन कुमार निवासी मोहल्ला अमृत बाजार ने बताया कि उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से 21 अप्रैल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने रुपये न देने पर शिकायतकर्ता और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकियां देकर रुपयों की मांग की जाती रही।
एसपी ने बताया कि जांच के बाद मनीष गुलाटी निवासी मोहल्ला कसाबां हाल निवासी मोहल्ला गुरु नानक नगर कपूरथला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका इंग्लैंड गया हुआ दोस्त गौतम अरोड़ा निवासी मोहल्ला हकीम जाफर अली कपूरथला और एक अन्य पुर्तगाल गया हुआ दोस्त मनी निवासी सुल्तानपुर लोधी भी इस साजिश का हिस्सा हैं।
गौतम अरोड़ा मामले का मास्टरमाइंड है। उसने गौतम के कहने पर ही अपने दूसरे पुर्तगाल वाले दोस्त मनी से व्हाट्सअप नंबर इंग्लैंड भेजा था। पुर्तगाल वाले नंबर से गौतम ने रमन कुमार को जान से मारने की धमकियां दीं और रुपये की मांग की। एसपी के अनुसार विदेश बैठे दोनों आरोपियों को जल्द भारत लाया जाएगा।