फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कर सान ने दी इंसाफ न मिलने पर खुद को आग लगाने की धमकी

कर सान ने दी इंसाफ न मिलने पर खुद को आग लगाने की धमकी

Tue, 05 Jun 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
कर सान ने दी इंसाफ न मिलने पर खुद को आग लगाने की धमकी
इंसाफ नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन

किसान नेता बलजिंदर सिंह खालसा से मारपीट का मामला
पीड़ित किसान नेता पुलिस ने सात जून तक का समय दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। थाने के समक्ष किसान नेता बलजिंदर सिंह खालसा से मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सिख जत्थेबंदियां इससे संतुष्ट नहीं है। उधर, पीड़ित किसान का कहना है कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिलता तो वह खुद को आग लगा लेगा।
इस संबंध में ही संघर्ष की रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को सिख जत्थेबंदियां गांव गुरुसर के गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुई। इसकी भनक लगने पर थाना कोटभाई के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके परपहुंचे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बाबा गुरपिंदर सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए लोगों ने थाना प्रभारी की बात को अनसुना करते हुए कहा कि मारपीट के दौरान पुलिस ने थाने का गेट बंद कर लिया था। तब वह लोग कहां गए े। उसके बाद सिख जत्थेबंदी के लोग गिद्दड़बाहा की ओर रवाना गए। पुलिस ने उन्हें गांव की नहर पर रोकने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे।
विज्ञापन

किसान यूनियन व सिख जत्थेबंदियों के वर्कर हाथों में लाठियां आदि लेकर डीएसपी दफ्तर में एकत्र होने लगे। डीएसपी जसमीत सिंह से धारा 295 ए शामिल करने, सोशल मीडिया पर मारपीट वीडियो वायरल करने वाले शरारती तत्व से माफी मंगवाने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी। किसान नेता बलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने सात जून तक का समय दिया है। यदि तब तक कोई कार्रवाई नही करते तो वह शहर में खुद को आग लगाकर आत्म हत्या कर लेगा। उधर, डीएसपी जसमीत सिंह का कहना है कि उनकी ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करन्हें काबू कर लिया जाएगा। इस मौके पर मेजर सिंह, हरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, गोरा सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed