फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अमित शाह की रैली का वैन्यू और समय चेंज, कांग्रेसियों पर धक्केशाही के आरोप

अमित शाह की रैली का वैन्यू और समय चेंज, कांग्रेसियों पर धक्केशाही के आरोप

Sat, 04 May 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह की रैली का वैन्यू और समय चेंज, कांग्रेसियों पर धक्केशाही के आरोप
अमित शाह की रैली का वैन्यू और समय बदला
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर धक्केशाही के आरोप, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले, एसएसपी और डीसी का तुरंत किया जाए तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सैली रोड ट्रक यूनियन ग्राउंड में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से 3 घंटे पहले आजाद प्रत्याशी को परमिशन दिए जाने मामले में भाजपा बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस और प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप जड़ भाजपा ने अपना वैन्यू और समय बदल दिया। अमित शाह अब सैली रोड पर ही स्थित गुरकरतार फार्म में रविवार दोपहर 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें अमित शाह के अलावा भाजपा प्रत्याशी सनी देओल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक पठानकोट अश्विनी शर्मा मौजूद रहेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर कांग्रेस, डीसी और एसएसपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा रैली को फेल करने की पूरी पूरी कोशिश की जा रही है। जिसके चलते आजाद उम्मीदवार को पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे कद्दावर नेता की रैली के लिए मात्र कुछ घंटे तैयारी के लिए देना शामिल है। प्रशासन की मंशा इसी बात से जाहिर हो जाती है की मौके पर रैली स्थल को बदल दिए जाने की सूचना जिलाधीश कार्यालय द्वारा दी गई ताकि आयोजकों के कार्यक्रम में अफरा-तफरी फैल जाए। इससे पहले भाजपा अकाली दल संयुक्त प्रत्याशी सनी देओल के पठानकोट जिला के रोड शो में सुरक्षा को लेकर जान बूझकर ढील बरती गई। जिससे कि उनकी रैली की सुरक्षा में सेंध लग सकी। यह सब प्रशासन के सत्तारूढ़ पार्टी के हाथों में खेलने के फल स्वरूप हो रहा है। जिसकी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। प्रशासन द्वारा मौजूदा राज्य सरकार के हितों की रक्षार्थ पक्षपात करते हुए सड़कों पर पार्टी वर्करों द्वारा लगाई जा रही पार्टी के चुनाव चिह्न की झंडियों को बल पूर्वक हटाने में निभाई गई भूमिका भी प्रशासन को संदेह के घेरे में खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार होने के कारण अधिकारियों को मजबूर करके गठबंधन के प्रत्याशियों को परेशान करने की नाकाम कोशिश कर रही है, जिसका बदला हलके के लोग जाखड़ को करारी हार देकर लेंगे।

डीसी, एसएसपी करवाएंगे बूथ कैप्चरिंग: अश्वनी
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी और पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि डीसी और एसएसपी कांग्रेस के दबाव में काम कर रहे हैं, अब तक का तर्जुबा कहता है कि अगर यही दोनों के नेतृत्व में चुनाव करवाया गया तो निष्पक्ष चुनाव के दावे फेल साबित होंगे, डीसी और एसएसपी कांग्रेसियों के साथ मिलकर खुद बूथ कैप्चर कराएंगे। उन्होंने बताया कि बार चुनाव आयोग को दोनों अफसरों की शिकायत दी गई है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस हलके में सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंपी जाए, कांग्रेस को छोड़ किसी पार्टी के प्रतिनिधि को लोकल प्रशासन पर भरोसा नहीं। इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रदीप रैणा व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


फोटो:-5-प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed