{"_id":"631f692674449903ea5e0c71","slug":"3-killed-as-stone-laden-truck-overturns-on-car-nawanshahr-news-pkl4621980144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा हादसा पहले नहीं देखा होगा: पत्थरों से भरा बेकाबू ट्रक कार पर पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऐसा हादसा पहले नहीं देखा होगा: पत्थरों से भरा बेकाबू ट्रक कार पर पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Tue, 13 Sep 2022 01:52 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:52 AM IST
सार
कार में सवार गुरकिरपाल सिंह, जसमीत सिंह व रमनजीत कौर की मौत हो गई। तीनों मृतक गुरदासपुर के गांव चीमां खुढियां के रहने वाले थे और चंडीगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी दर्दनाक था और शव पूरी तरह से कुचल चुके थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नवांशह के कस्बा बहराम के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। पत्थर से भरे टिप्पर के नीचे आने के कारण कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पत्थर से भरा एक ट्रक बंगा की ओर से फगवाड़ा जा रहा था। इस दौरान माहिलपुर चौक बहराम के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरी तरफ से आ रही कार पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार से पत्थर हटाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। कार में सवार गुरकिरपाल सिंह, जसमीत सिंह व रमनजीत कौर की मौत हो गई। तीनों मृतक गुरदासपुर के गांव चीमां खुढियां के रहने वाले थे और चंडीगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी दर्दनाक था और शव पूरी तरह से कुचल चुके थे।
विज्ञापन