{"_id":"68dc0bc4254bce6146018b44","slug":"3-drug-smugglers-arrested-with-560-grams-of-heroin-moga-news-c-371-1-mog1001-101665-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 560 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 560 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर दबोचे
Tue, 30 Sep 2025 10:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों को 560 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
जांच अधिकारी ने बताया कि मोगा मेहना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव चुगावा से तरसेम सिंह उर्फ सैम (निवासी चीमा रोड, कोट ई सेखां) को 300 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना मेहना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में थाना सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान कोटकपूरा बाईपास से अगसप्रीत सिंह और राजदीप सिंह (दोनों निवासी मोगा) को 260 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है, ताकि उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच की जा सके।