फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बुजुर्ग ने सुबह तीन बजे कांजली बेईं में लगा दी छलांग

बुजुर्ग ने सुबह तीन बजे कांजली बेईं में लगा दी छलांग

Mon, 01 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग ने सुबह तीन बजे कांजली बेईं में लगा दी छलांग
सुबह तीन बजे कांजली बेईं में कूदा बुजुर्ग
विज्ञापन

पीएपी जालंधर के 15 गोताखोर और पुलिस जवान कर रहे तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। अमृतसर रोड स्थित कांजली बेईं में सुबह तीन बजे एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दिमागी तौर पर परेशान था। पीएपी के 15 गोताखोर बुजुर्ग की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब-डिवीजन, एसएचओ कोतवाली और पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
डीएसपी सब-डिवीजन सरबजीत सिंह बाहिया, एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह, सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह वड़ैच ने बताया कि गांव विजोला का रहने वाला 58 वर्षीय बचन सिह गांव औजला में आलू के फार्म हाउस में लेबर का काम करता था। शनिवार रात को आलुओं की दो गाड़ियां भरने के बाद वह अपने ताये के लड़के हरदेव सिह व एक अन्य बीरा राम के साथ मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था। जब वह कांजली बेईं के पुल पर पहुंचे तो बचन सिह ने उन्हें यह कहकर रुकवा लिया कि उसे बाथरूम करना है। इसी दौरान बचन सिंह ने बेईं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस स्थानीय गोताखोरों को लेकर बचन सिंह की तलाश में जुट गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिर डीएसपी ने पीएपी जालंधर से प्रशिक्षित 15 गोताखोरों के साथ किश्ती मंगवाई, लेकिन 36 घंटे बाद भी उसका पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पहले भी दो-तीन बार गायब हो चुका है बचन सिंह
बुजुर्ग बचन सिंह के दिमागी तौर पर परेशान होने के चलते बेईं में छलांग लगाने के आधार पर कोतवाली पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए उसके शव को तलाश करने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार बचन सिंह पहले भी दो-तीन बार ऐसे ही बिना बताए घर से गायब हो जाता रहा है। एक बार तो उसके गायब होने के चलते किसी अज्ञात शव के मिलने पर बचन सिंह से शक्ल मिलने के चलते पारिवारिक सदस्य किसी ओर का अंतिम संस्कार भी कर चुके हैं। करीब छह माह के बाद बचन सिंह घर लौट आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने माना कि बुजुर्ग बचन सिंह तैरना जानता है और गांव में पूछताछ के दौरान उसके दो-तीन बार गायब होने के बारे में भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed