{"_id":"5c30dc3cbdec2257043b8866","slug":"201546705980-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की तरह सोनी ने भी पीएम को असफल प्रधानमंत्री बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की तरह सोनी ने भी पीएम को असफल प्रधानमंत्री बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी असफल प्रधानमंत्री : सोनी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने मोदी को एक असफल प्रधानमंत्री करार दिया है। डीसी आफिस की योजना भवन में बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सोनी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी सिर्फ वायदे करते रहे हैँ, उनका कोई भी वादा वफा नहीं हुआ है, चाहे वह रोजगार का हो, किसानों के कर्जों का या फिर व्यापार से संबंधित हो। इन सभी में प्रधानमंत्री फेल साबित हुए हैं। एचएस फूलका के एसजीपीसी को राजनीतिक संरक्षण बाहर करने के बयान पर कहा कि अब जब फूलका ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है तो ऐसा बयान समझ से परे है। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर निर्माण पर पाकिस्तान सरकार के मुकाबले भारत की केंद्र सरकार को उदासीन बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए तत्पर भी है और वचनबद्ध भी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विभिन्न विकास कार्यों की पेंशन, बेघरों को घर देने सहित अन्य योजनाओं को सुचारू से चलाया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत जारी राशि को वित्तीय वर्ष 31 मार्च से पहले इस्तेमाल में लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सूबे में शिक्षा विभाग में नई नौकरियों और अध्यापकों के संघर्ष मोर्चे के बीच पगार को लेकर मतभेद पर कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता शिक्षा प्रणाली को बेहतर करना है। इसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों का काम बच्चों को पढ़ाना है, लेकिन वह यूनियनों के इशारे पर 24 घंटे सड़कों पर रहते हैं, जो ठीक नहीं है। उन्होंने साफ किया कि लोकतंत्र में सबको यूनियन बनाने का हक है और वह यूनियनों के विरोधी नहीं हैं। सूबे के दूषित जल को साफ करने के लिए चार मंत्रियों की गठित कमेटी पर सोनी ने कहा कि सरकार की ओर से दूषित पानी के सुधार के लिए यह एक जरूरी पहल है। जल्द ही इस कमेटी को इस्राइल भेजा जाएगा। जहां वह पानी स्त्रोतों की सफाई और संभाल को समझेंगे।