फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शिअद में टिकटों के बाद मचा घमासान, युवा अकाली दल प्रधान नाराज

शिअद में टिकटों के बाद मचा घमासान, युवा अकाली दल प्रधान नाराज

Tue, 05 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
शिअद में टिकटों के बाद मचा घमासान, युवा अकाली दल प्रधान नाराज
शिअद में घमासान, युवा प्रधान परेशान
विज्ञापन

दो शिअद नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आजाद उतरने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शिरोमणि अकाली दल में टिकट वितरण के बाद घमासान मच गया है। इससे जहां युवा अकाली दल के प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल बेहद परेशान हैं, वहीं चरणजीत सिंह मक्कड़ व कुलवंत सिंह निहंग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चरणजीत सिंह मक्कड़ ने आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
वार्ड नंबर 44 से अकाली नेता मनजीत सिंह टीटू को टिकट देने पर हंगामा मच गया है। करीब बीस साल से अकाली दल के साथ जुड़े चरणजीत सिंह मक्कड़ और कुलवंत सिंह निहंग ने टीटू को टिकट दिए जाने से खफा होकर इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

मक्कड़ व निहंग ने कहा कि पार्टी उनकी मां है। पार्टी छोड़ते हुए बेहद दर्द हो रहा है। दोनों ने प्रेस वार्ता में बताया कि फैसला लिया कि अगर मक्कड़ आजाद चुनाव लड़ते हैं तो कुलवंत निहंग उनकी मदद करेंगे और अगर निहंग चुनाव लड़ते हैं तो वह उनकी मदद करेंगे। वहीं वार्ड नंबर 45 में भी हंगामा खड़ा हो गया है। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया की पत्नी जसपाल कौर भाटिया को इस वार्ड से टिकट दिया गया है। इस इलाके से युवा अकाली दल के प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल टिकट मांग रहे थे। टिकट दोबारा भाटिया को मिलने से राजपाल पार्टी से खफा हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम अपने समर्थकों की बैठक अपने निवास ग्रोवर कालोनी में बुलाई है। इसके बाद राजपाल फैसला लेंगे कि चुनाव आजाद लड़ना है या नहीं ?
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 51 में भी अकाली दल बंट गया है। यहां से विधानसभा चुनाव में शिअद को छोड़कर आप में जाने वाली अरविंदर कौर ओबराय को दोबारा अकाली दल में शामिल कर टिकट दिया गया है। इससे अकाली दल व भाजपा नेता खफा हो गए हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने विरोध किया तो अकाली नेता शैंटी ने इस वार्ड से टिकट मांगा। पार्टी हाईकमान ने ओबराय को ही टिकट दिया, जिससे शैंटी व उसके साथी पार्टी से खफा हो गए हैं। अकाली दल ने वार्ड नंबर 26 में टिकट डॉ. एसएस भट्टी को दिया था, जिसके बाद भट्टी ने खुद चुनाव लड़ने से इंकार कर टिकट इंदरजीत सिंह सोनू को दे दिया। इसी वार्ड से बंटी बाजवा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, जो पार्टी से नाराज हो गए हैं।

अकाली दल के वार्ड 47 में बगावत शुरू हो गई है। यूथ अकाली दल के महासचिव गुरदेव सिंह उर्फ गोल्डी भाटिया ने पत्नी रमिंदर कौर भाटिया को बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस वार्ड से अकाली दल ने जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी को टिकट दी है। गोल्डी के अनुसार यह वार्ड जनरल था। इसके बावजूद पार्टी ने एससी प्रीतम सिंह की पत्नी को ये टिकट दे दी। वार्ड नंबर एक से जरनैल सिंह रंधावा की पत्नी जरनैल रंधावा की पत्नी जसविंदर कौर को वार्ड नंबर एक से टिकट दिया गया है, जिसका विरोध अकाली नेता हरदीप सिंह ने करना शुरू कर दिया है।

सुरिंदर पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed