{"_id":"645f81ca0972fdf4f40ad5bf","slug":"2-thousand-ml-of-illicit-liquor-was-found-in-pathankot-pathankot-news-c-61-1-spkl1050-72-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पुलिस ने कार रोकी तो मिली 72 हजार एमएल अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पुलिस ने कार रोकी तो मिली 72 हजार एमएल अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 May 2023 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 13 May 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में कार में की जा रही थी शराब की तस्करी
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। सीआईए स्टाफ और एक्साइज विभाग की टीम ने नेहरु नगर में एक कार सवार व्यक्ति को 75 हजार एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सभी बोतलों से होलोग्राम और ट्रैक एंड ट्रेस स्टीकर भी हटा दिया था। पुलिस ने आरोपी पर एक्साइज एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ और एक्साइज इंस्पेक्टर अनिल कुमार की संयुक्त टीम ने नेहरू नगर में नाकाबंदी की थी और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान, स्विफ्ट डिजायर कार नाके पर पहुंची। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को मोड़ना चाहा। लेकिन, पुलिस ने कार को रोककर कार चालक से पूछताछ की। कार चालक ने अपना नाम उत्तम गार्डन कॉलोनी निवासी मुनीष महाजन बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 75 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि जांच करने पर सामने आया कि आरोपी ने सभी बोतलों से होलोग्राम और ट्रैक एंड ट्रेस स्टीकर भी हटा दिया था। ताकि, यह पता ना चल सके कि शराब कहां से खरीदी गई। पुलिस ने आरोपी पर थाना 2 में एक्साइज एक्ट के अलावा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।