फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   2 more big wickets of Congress fell in Sujanpur, Saba and Pinta resigned

सुजानपुर में कांग्रेस के 2 और बड़े विकेट गिरे, साबा और पिंटा ने दिया इस्तीफा

Sun, 30 Jan 2022 09:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
2 more big wickets of Congress fell in Sujanpur, Saba and Pinta resigned
पठानकोट। रविवार का दिन सुजानपुर में कांग्रेस के लिए बुरा साबित हुआ। कांग्रेस में 3 दशकों से सेवाएं दे रहे 2 बड़े नेताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया। इनमें एक पुनीत सैनी पिंटा ने पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि, साहिब सिंह साबा ने इस्तीफा देते ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों कांग्रेस नेता सुजानपुर से नरेश पुरी को टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे थे। इससे पहले इन नेताओं के अलावा कुल 7 दावेदारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर टिकट रिव्यू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड चेयरमैन पुनीत सैनी पिंटा ने प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर खूब भड़ास निकाली। पिंटा ने कहा कि हाईकमान ने नए लोगों (चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू) के हाथ में पार्टी की कमान देकर पुराने नेताओं को नजर अंदाज किया है। सिद्धू पर पिंटा ने कहा कि वह पार्टी के नहीं हैं। मुख्यमंत्री चन्नी की सोच कांग्रेसी नहीं है। इससे दुखी होकर वह पार्टी छोड़ रहे हैं। पिंटा ने कहा कि उन्होंने 27 साल कांग्रेस के सिपाही बनकर सेवाएं दीं।
विज्ञापन

टिकट देने की बारी आई तो उस व्यक्ति को दी गई, जिसने कभी पार्टी का झंडा नहीं उठाया और 2 विधानसभा चुनाव (2012-2017) में पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस की हार का कारण बने। पिंटा ने कहा कि ऐसी पार्टी को अलविदा कहना ही ठीक है। उन्होंने दावा किया कि आज के बाद कभी भी कांग्रेस की ओर मुंह नहीं करेंगे। वहीं, साहिब सिंह साबा ने कहा कि 25 साल पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सेवाएं दीं। लेकिन, पार्टी दिशा भटक चुकी है। अब हमें अच्छी विचारधारा में जाना चाहिए तभी लोगों को सही रास्ते पर ला पाएंगे। साबा ने कहा कि वह आज ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed