{"_id":"5bafb199867a557f015d2edc","slug":"191538240921-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी पर गिरा बिजली का खंबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी पर गिरा बिजली का खंबा, मौत
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
फौजी पर गिरा बिजली का खंभा, मौत
फौजी का छोटा भाई जख्मी, अस्पताल में दाखिल
पुलिस ने ठेकेदार समेत आठ पर किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। मक्खू गेट के पास बिजली का उखाड़ रहे पुराना खंभा एक फौजी की बाइक पर गिर गया। इस हादसे में फौजी की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई जख्मी हो गया। फौजी 28 दिन की छुट्टी पर अपने घर आया था। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शनिवार बिजली बोर्ड के ठेकेदार व सुपरवाइजर समेत तीन लोगों को नामजद कर आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
जस्सा वासी बस्ती खानके (मास्ते के) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा गुरप्रीत सिंह (25) जो फौज में था। फौज में भर्ती हुए उसे डेढ़ साल हुआ है। कुछ दिन पहले ही गुरप्रीत सिंह 28 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। गुरप्रीत अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ बाइक पर जरूरी सामान लेने फिरोजपुर जा रहा था कि मक्खू गेट फिरोजपुर के पास बिजली बोर्ड के ठेकेदार कुंदन अपनी लेबर से पुराने बिजली के खंभे उखड़वा रहा था। जैसे ही गुरप्रीत बाइक लेकर वहां से गुजरा कि ठेकेदार के कारिंदों ने खंबा लापरवाही से गिरा दिया, जो गुरप्रीत की बाइक पर गिरा और गुरप्रीत बेहोश हो गया। दोनों भाइयों को जख्मी हालत में आर्मी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां गुरप्रीत की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने ठेकेदार कुंदन वासी झारखंड (मौजूदा बस्ती भटियां वाली), सुपरवाइजर हरजिंदर सिंह व इकबाल सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की तफ्तीश एएसआई दलीप कुमार कर रहे हैं।