फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   स्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट में जिसका नाम, उसको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- जाखड़

स्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट में जिसका नाम, उसको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- जाखड़

Sun, 26 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट में जिसका नाम, उसको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- जाखड़
सभी केंद्र
विज्ञापन


अकालियों को गुनाहों की सजा मिलने का वक्त आ गया: जाखड़ा
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा-जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट में जिसका भी नाम होगा, उसे नहीं बख्शेंगे
डेरा सच्चा सौदा के साथ डील की सफाई सुखबीर को जनता के सामने देनी ही पड़ेगी
जाखड़ ने किया रंधावा का बचाव, चन्नी, रंधावा, जाखड़ एकजुट हुए
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जस्टिस रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट सोमवार को विधानसभा में पेश होनी है, उससे ठीक एक दिन पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी ने अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि रिपोर्ट पर बहस से उनको भागना नहीं चाहिए। जाखड़ ने कहा कि अकालियों को उनके गुनाहों की सजा मिलने का वक्त आ गया है। सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को जनता के बीच बताना होगा कि डेरा सिरसा के साथ उनकी क्या डील हुई थी। फिल्म में अकाली दल का क्या रोल था। बहिबलकलां में गोलीबारी के आदेश देने वाले जनरल डायर के चेहरे से नकाब जल्द हटने जा रहा है। जाखड़ ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील की कि जिन लोगों के नाम जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट में आएंगे, उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि पंजाब की जनता बरगाड़ी व बहिबल कलां कांड से काफी गुस्से में है।
जाखड़ मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ जालंधर में पत्रकारों से खास बातचीत कर रहे थे। उनका जालंधर पहुंचने पर स्वागत विधायक बावा हेनरी, विधायक सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा, पीपीसीसी महासचिव मनोज अरोड़ा ने किया। जाखड़ ने रंधावा का बचाव करते हुए कहा कि अकाली दल बौखलाहट का शिकार हो चुका है। कभी जस्टिस रंजीत सिंह तो कभी रंधावा के खिलाफ इसलिए आवाज उठाई जा रही है, ताकि किसी तरह से बहिबल कलां के जनरल डायर का चेहरा जनता के सामने न आए।
विज्ञापन


डेरामुखी को माफी दिलाने में किसकी भूमिका रही
जाखड़ ने कहा कि यह भी सामने आना चाहिए कि किस तरह से डेरा सच्चा सौदा के संत को श्री अकाल तख्त साहब से माफी दिलाई गई और उसमें किन जत्थेदारों की भूमिका थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के अलावा कॉल रिकार्ड चेक होनी चाहिए। जस्टिस रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में जो भी दोषी हुआ, उसको बख्शा नहीं जाएगा चाहे कोई भी हो। सच सामने आना चाहिए। बहिबलकलां में किसने फायरिंग की और क्यों की? किसकी डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम से मीटिंग हुई और दिल्ली में कहां पर हुई? फिल्म में किसका पैसा लगा और डेरे से क्या डील हुई थी?
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में रिपोर्ट पर सभी को बोलने का मौका मिले
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होनी है। उस पर हरेक को पूरा मौका मिलना चाहिए, हरेक को बोलने का अधिकार है और इसके लिए समय काफी है। अगर बहस लंबी चलती है तो उसके लिए स्पीकर साहब को समय बढ़ाना चाहिए, लेकिन इसमें किसी सूरत में अकाली दल को भागना नहीं चाहिए। जाखड़ ने कहा कि एसजीपीसी व श्री अकाल तख्त साहिब का उपयोग अकाली दल द्वारा करना निंदनीय है और अब उनको धर्म व संस्थानों का दुुरुपयोग बंद करना चाहिए। अकाली दल का पंजाब में सफाया हो चुका है और जनता उनको दुत्कार चुकी है। यही वजह है कि अकाली दल अब हरियाणा, राजस्थान का रुख कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed