{"_id":"5aae99ac4f1c1ba2238b5e73","slug":"181521392044-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण सभा ने धूमधाम के साथ मनाया नव संवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण सभा ने धूमधाम के साथ मनाया नव संवत
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण सभा ने धूमधाम से मनाया नव संवत
मुक्तसर। ब्राह्मण सभा की ओर से रविवार को गीता भवन श्री दुर्गा मंदिर में सभा के अध्यक्ष जीवन शर्मा के नेतृत्व में नव संवत मनाया गया। इसमें बड़ी गिनती में ब्राह्मण परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण सभा के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम दास, वृंदावन से विशेष रूप से पहुंचे स्वामी कृष्ण दास, सभा के चेयरमैन अश्वनी शर्मा, उपचेयरमैन मनु शर्मा और नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मंगत राम शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर की। मंच संचालन सभा के महासचिव दीपक पाल शर्मा ने किया।
तमन्ना शर्मा और पूजा शर्मा बहनों ने मनमोहक भेंटें सुनाईं। पंडित सतबीर शास्त्री ने नव संवत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनवरी वाला नया साल कैलेंडर पर मात्र तारीख देखने के लिए होता है। ब्राह्मण सभा के प्रांतीय अध्यक्ष ने ब्राह्मणों की एकजुटता पर बल दिया। अंत में ब्राह्मण सभा के प्रांतीय चेयरमैन ओम प्रकाश संगला वाले ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस दौरान अटूट लंगर भी लगाया गया। विशेष अतिथियों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।