{"_id":"646ccadc1de92709870c2d09","slug":"180-trolleys-of-two-farmers-smashed-to-ashes-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-40-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: शरारती तत्वों ने लगाई नाड़ को आग, दो किसानों की 180 ट्रॉली तूड़ी चपेट में आकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: शरारती तत्वों ने लगाई नाड़ को आग, दो किसानों की 180 ट्रॉली तूड़ी चपेट में आकर राख
Tue, 23 May 2023 07:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Updated Tue, 23 May 2023 07:47 PM IST
सार
हरदीप सिंह ने बताया कि यह आग किसी शरारती तत्व ने लगाई है। इंद्रजीत सिंह की 150 ट्रालियां व अमर सिंह मंड की 30 ट्राली तूड़ी की जलकर राख हो गई है। जिससे उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Kapurthala News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला जिले के गांव मियाणी मलाह में दो किसानों ने लाखों रुपये की तूड़ी (भूसा) का भंडारण किया था। मगर इसमें अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। लगभग 180 ट्रॉली तूड़ी जली है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसानों ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
किसान इंद्रजीत सिंह निवासी गांव धुंदा तहसील खडूर साहिब और अमर सिंह मंड निवासी गांव महींवाल सुल्तानपुर लोधी ने ठेके पर ली जमीन व कुछ नाड़ खरीद कर उसकी तूड़ी बनाई थी। इसे खेत में ही इकट्ठा किया गया था लेकिन अन्य किसानों की ओर से अपने खेतों में नाड़ को आग लगाने के चलते उस आग की लपटों में तूड़ी के भंडार तक पहुंची और देखते ही देखते इस आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि आग को बुझाने के लिए किसानों की ओर से कड़ी मशक्कत की गई। हरदीप सिंह ने बताया कि यह आग किसी शरारती तत्व ने लगाई है। इंद्रजीत सिंह की 150 ट्रालियां व अमर सिंह मंड की 30 ट्राली तूड़ी की जलकर राख हो गई है। जिससे उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह तूड़ी स्टोर की गई थी, ताकि अच्छे दाम पर इसे बेच कर ठेके पर ली जमीन का ठेका निकाला जा सके। किसान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनका 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने नाड़ को आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन