फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वाटर सप्लाई के साथ झील का पानी सप्लाई करने की योजना से नाराज 2 गांव के लोगों ने जताया रोष

वाटर सप्लाई के साथ झील का पानी सप्लाई करने की योजना से नाराज 2 गांव के लोगों ने जताया रोष

Fri, 22 Mar 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
वाटर सप्लाई के साथ झील का पानी सप्लाई करने की योजना से नाराज 2 गांव के लोगों ने जताया रोष
जल विभाग के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

झील का पानी सप्लाई करने की योजना से भड़के दो गांवों के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव कोट और उपरला कोट के लोगों को वाटर सप्लाई से पीने के पानी की सप्लाई देने के बजाए झील के पानी की आपूर्ति देने की तैयारियों को लेकर लोगों ने जल विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी भी दी कि गांव की ही वाटर सप्लाई से शुद्ध पानी की सप्लाई ना मुहैया करवाई गई तो वह लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
गांव कोट उपरला के सरपंच सिकंदर सिंह, सरपंच कोट मीनू पठानिया,पंचायत सदस्य मनोहर लाल, अमित कुमार, हरविंद्र सिंह, आशा देवी, कमला देवी, नंद लाल,लाल चंद आदि ने बताया कि गांव के लोग पिछले कई वर्षों से गांव की वाटर सप्लाई का पानी ही पीते आ रहे हैंष अब विभाग उनके गांव की वाटर सप्लाई का पानी दूसरे गांवों को देने की तैयारी कर रहा है और उनके गांव में वाटर सप्लाई के साथ झील के पानी की सप्लाई जोड़ने का काम शुरू करवाया है।
विज्ञापन

जल विभाग ने झील से पानी की सप्लाई देने के लिए पाइपें डालने का काम शुरू किया जाने लगा तो गांववासियों ने विरोध कर रोका। गांववासियों ने बताया कि झील का पानी पीने लायक नहीं है। इसके कारण दोनों गांवों के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। ग्रामीणओं ने कांग्रेस सरकार व जल विभाग को चेतावनी देते कहा कि अगर उन्हें उनके गांव की वाटर सप्लाई की बजाए कहीं और से पीने के पानी की सप्लाई दी गई तो वह होने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर मनजीत सिंह, जगदेव सिंह, गुलशन सिंह, मेहर सिंह, केशो राम, महाशु राम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed