{"_id":"5b82d95442c7924653269c9d","slug":"141535301972-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को राखी बांधने जा रही बहन का ट्रेन तले आने से पांव कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को राखी बांधने जा रही बहन का ट्रेन तले आने से पांव कटा
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आई महिला, पैर कटा
भाई को राखी बांधने जा रही थी मलोट से अबोहर
मलोट (मुक्तसर)। मलोट से अबोहर अपने भाई को राखी बांधने जा रही महिला का ट्रेन की चपेट में आने से पांव कट गया। दूसरे पैर में गहरी चोट आई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। शहर के पटेल नगर स्थित गली नंबर दो निवासी सरोज रानी आपने भाई को राखी बांधने के लिए ट्रेन से अबोहर जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह ट्रेन पर चढ़ने लगी तो ट्रेन चल पड़ी। इसी वजह से उसका पांव फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन रुक गई। महिला के साथ आए बच्चे व अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाला। इस दौरान उसका एक पांव कट चुका था। दूसरी टांग पर भी चोटें लगी थी। लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. सेम ने घायल महिला को प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे बठिंडा के लिए रेफर कर दिया।