फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   5 महीने से वेतन नहीं, निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

5 महीने से वेतन नहीं, निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
5 महीने से वेतन नहीं, निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
5 महीने से वेतन नहीं, निगम कर्मचारियों ने जताया विरोध
अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए कर्मचारियों को मेयर और कमिश्नर ने मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 5 महीने से वेतन न मिलने से नाराज स्वच्छ भारत मजदूर यूनियन ने अध्यक्ष धमेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के 1 घंटे के भीतर नवनियुक्त कमिश्नर सोनाली गिरी और मेयर अनिल वासुदेवा ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से मीटिंग की और 2 दिन में सैलरी देने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराई। उससे पूर्व नारेबाजी करते प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि नगर निगम में आउटसोर्स पर काम कर रहे 550 के करीब ट्यूबवेल ऑपरेटर, सफाई सेवक, सीवरमैन और विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पूरी मेहनत और लग्न से कार्य कर रहे कर्मचरियों को नगर निगम ने 5 महीने का वेतन तक नहीं दिया। जिससे यह कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। वहीं कर्मचारी अपने बच्चों का स्कूलों में दाखिला तक नहीं करवा पाए हैं। पंजाब सरकार ने नगर निगम, बोर्ड और आउट सोर्स के जरिये सभी कर्मचारियों को वेतन देने को कहा गया है, लेकिन फिर भी नगर निगम उन्हें वेतन जारी नहीं कर रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि देर रात ड्यूटी पर जाते समय पुलिस मुलाजिम तंग करते हैं, जिसके चलते उन्हें पहचान पत्र जारी किए जाएं और हर महीने समय पर सैलरी दी जाए। कर्मचारियों ने कहा कि आश्वासन के मुताबिक उन्हें वेतन जारी कर दिया जाए, अगर ऐसा न हुआ तो इसी दिन कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों में उपप्रधान पंकज, सिकंदर, बलवीर सैनी, राहुल, कमलजीत, ओंकार, राज कुमार, कृष्ण कुमार व अन्य मुलाजिम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed