{"_id":"5bafb183867a5501313c74ae","slug":"131538240899-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला रैली होगी ऐतिहासिक : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला रैली होगी ऐतिहासिक : बादल
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सीएम की शह पर हुई चुनावों में धक्केशाही : बादल
शिअद की जिला स्तरीय बैठक को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जितनी धक्केशाही इस बार जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान हुई। उतनी 70 वर्ष के राजनीतिक करियर में नहीं हुई। यह सब कुछ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की शह पर हुआ। सरकार व सरकार की मशीनरी ने मिलकर पहले तो नामांकन पत्र रद्द कराए। बाद में बूथ पर कब्जे किए और गिनती के दौरान हारे हुए प्रत्याशियों को भी जीता हुआ करार दे दिया गया। ऐसा पहले बिहार व बंगाल में होता था। अब पंजाब में भी हो गया। बादल शनिवार को शिअद की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में बादल ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से पटियाला रैली में बढ़कर भाग लेकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। पटियाला रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें लाखों का जुटेंगे। लोगों की आवाज तोपों व टैंक से बड़ी होती है। बादल बोले कि कैप्टन अमरिंदर सिंह शिअद का इतिहास भूल गए हैं कि शिअद ने किन-किन सरकारों का मुकाबला किया है। बादल ने कैप्टन को ललकारते हुए कहा कि उनकी पार्टी तो इंदिरा गांधी, राहुल गांधी के साथ टक्कर ले चुकी हैं तो फिर कैप्टन की बिसात क्या है। शिअद की ये रैली अमन-शांति व भाईचारक सांझ पर आधारित रहेगी। इस मौके पर विधायक व जिला अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, तेजिंदर सिंह मिड्डू खेड़ा, मनजिंदर सिंह बिट्टू, पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह, मित सिंह बराड़, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, शिंपी बांसल, रणजोध लंबी, हरपाल सिंह बेदी, परमिंदर पाशा समेत अन्य वर्कर मौजूद थे।