{"_id":"5a1c43e74f1c1bc45b8b8c16","slug":"11511801831-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध प्रदर्शन
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र नगरी का ट्यूबवेल नंबर. चार खराब, वाटर सप्लाई ठप
मोहल्लानिवासियों ने की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अंतरयामता साहिब के समीप लगा ट्यूबवेल नंबर.4 की मोटर एक सप्ताह से खराब है। जिसके चलते वाटर सप्लई पूरी तरह से ठप है, लेकिन नगर कौंसिल की ओर से अभी तक कोई पहलकदमी नहीं की गई है। जिसके रोषस्वरूप मोहल्ला पंडोरी, काजीबाग, अरोड़ा रस्ता और बस स्टैंड की महिलाओं व बच्चों ने खाली बाल्टियां लेकर नगर कौंसिल और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मोहल्ले की महिलाओं भावना शर्मा, अमर कौर, शीला रानी आदि ने बताया कि यह मोटर पहली बार खराब नहीं हुई, बल्कि पहले भी 5-6 बार खराब हो चुकी है। जिसको नगर कौंसिल की ओर से ठीक करवाया जाता रहा है, परंतु बार-बार खराब होने के कारण मोहल्ला निवासियों को कई-कई दिन पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पहले यह मोटर 2-3 माह बाद खराब होती थी, परंतु अब महीने में 2-3 बार खराब हो जाती है। उन्होंने बताया कि मोटर की खराबी संबंधी नगर कौंसिल के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, परंतु अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके कारण वह पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त मोहल्ले के जिन घरों में सबमर्सीबल मोटर है, वहां से पानी लेकर गुजारा कर रहे हैं, परंतु नगर कौंसिल अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। मोहल्ला निवासी महिला परमिंदर, हरभजन कौर, कुलदीप कौर, मनजीत, कांता, सुदेश रानी, बलविंदर कौर, शकुंतला, मंजू, वीर कौर, हरमिंदर कौर आदि ने बताया कि मोटर के बार-बार सड़ने का कारण मोटर पर ज्यादा लोड का होना है। उन्होंने बताया कि इस मोटर पर एक चक्की का कनेक्शन भी है, जिस कारण मोटर बार-बार सड़ जाती है। उन्होंने मांग की कि उक्त चक्की का बिजली कनेक्शन मोटर से अलग किया जाए और बार-बार खराब होने वाली मोटर की खस्ता हालत देखते इस स्थान पर नई मोटर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि एक-दो दिनों में उनकी मुश्किल का हल ना किया गया तो वह मूजबूरन नगर काउंसिल के अधिकारियों का घेराव करेंगे। नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के प्रधान विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह कुछ दिनों से घरेलू काम के लिए शहर से बाहर आए हुए हैं। यह मामला उनके ध्यान में नहीं था, लेकिन जल्द ही इस मोटर को ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर लोगों की मुश्किलों का हल करेंगे। पानी की किल्लत दूर करने के लिए स्थायी प्रबंध भी करवाएंगे।