फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तीन विधानसभा हलकों में 25 टीमें रखेंगी प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर

तीन विधानसभा हलकों में 25 टीमें रखेंगी प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर

Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
तीन विधानसभा हलकों में 25 टीमें रखेंगी प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर
तीन विधानसभा हलकों में 25 टीमें रखेंगी प्रत्याशियों के खर्च पर नजर
विज्ञापन

9 फ्लाइंग स्क्वाएड, 9 स्टेटिक सर्विलांस, 6 वीडियो सर्विलांस टीम में 50 से अधिक कर्मचारी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। लोकसभा चुनाव में इलेक्शन मनी, चुनावी शराब और अन्य चीजों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने 25 टीमों का गठन किया है, जो तीनों विस हलकों पठानकोट, सुजानपुर और भोआ में प्रत्याशियों की रैलियों, नुक्कड़ बैठकों समेत अन्य गतिविधियों पर खर्च की गई राशि का हिसाब रखेंगी। यह जानकारी चुनाव आयोग द्वारा तैनात किए खर्चा ऑब्जर्वर आदित्य बी ने मिनी सचिवालय में विभिन्न अधिकारियों के साथ की गई बैठक के दौरान दी। आदित्य बी ने बताया कि इसमें 9 फ्लाइंग स्क्वाएड (हर हलके अंदर तीन टीमें), 9 स्टेटिक सर्विलांस (हर हलके अंदर तीन टीमें),6 वीडियो सर्विलांस टीमें (हर हलके अंदर 2 टीमें), 1 व्यूईंग टीम और 1 अकाउंटिंग टीमको शामिल किया है। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वाएड टीम वोटरों को लुभाने के लिए पैसे एवं शराब के वितरण संबंधी निगरानी करेगी तथा किसी तरह की बरामदगी होने पर वह सहायक रिर्टनिंग अफसर को सूचित करेगी। टीम शिकायत सेल को भी सूचित करेगी। इस टीम में एक सीनियर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, सीनियर पुलिस अफसर एवं चार पुलिस कर्मचारी हैं। स्टैटिक सर्वेलैस टीम वोटरों को लुभाने के लिए पैसे, शराब एवं संदिग्ध वस्तुओं के आदान प्रदान पर निगरानी रखेगी। टीम वीडियोग्राफी करके रिपोर्ट सहायक रिर्टनिंग अफसर को रिपोर्ट करेगी तथा बरामदगी होने पर केस रजिस्टर्ड करेगी। इस टीम में एक मजिस्ट्रेट पावर का अधिकारी एवं चार कर्मचारी पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। इसी तरह वीडियो सर्विलांस टीम पब्लिक मीटिंग/रैली की रिकार्डिंग करेगी। शुरू से लेकर खत्म होने तक सारी रिकार्डिंग की जाएगी। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की पालना न करने संबंधी भी रिपोर्ट तैयार करेगी। वीडियो व्यूइंग टीम पब्लिक मीटिंग/रैली हेतु इस्तेमाल किए जाने वाले व्हीकल एवं सामान आदि की रिपोर्ट तैयार करेगी और वीडियो सर्विलांस टीम द्वारा रिकॉर्डिंग की सीडी तैयार की जाएगी। अकाउंटेंट टीम पब्लिक मीटिंग/रैली में हुए खर्च को नोट करेगी। शेडो ऑब्जर्वर रजिस्टर तैयार करेंगे। एमसीएमसी द्वारा पेड न्यूज एवं इश्तिहार आदि के खर्चे भी नोट करके रिपोर्ट दी जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त (ज)राजीव कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला उपायुक्त (विकास) बलराज सिंह, उपमंडल मजिस्ट्रेट पठानकोट अर्शदीप सिंह, उपमंडल मैजिस्ट्रेट धारकलां सौरभ अरोड़ा, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी राम लुभाया व विभिन्न टीमों के इंचार्ज व पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटो:-4-टीमों से चर्चा करते खर्चा ऑब्जर्वर आदित्य बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed