{"_id":"5c7ab063bdec2273833602d2","slug":"111551544419-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा के शहीद सिपाही संतोख सिंह को दी श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा के शहीद सिपाही संतोख सिंह को दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा के शहीद संतोख सिंह को दी श्रद्धांजलि
जनियाल के पैलेस में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो,
पठानकोट। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में पाक प्रशिक्षित आतंकियों से लड़ते हुए शहादत का जाम पीने वाले सिपाही संतोख सिंह का छठा श्रद्धांजलि समारोह मनाया गया। अमर क्षत्रिय राजपूत सभा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष कंवर नारायण सिंह की अध्यक्षता में सीमावर्ती गांव जनियाल में सतगुरू पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में हल्का विधायक जोगिन्द्र पाल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।
इसके अलावा शहीद की माता मधु अंदोत्रा, पिता ठाकुर तारा सिंह, बेटी पावनी, भाई शुभदेव सिंह, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र विक्की, कठुआ के पूर्व विधायक ठाकुर चरणजीत सिंह, बीएसएफ बमियाल पोस्ट के सहायक कमांडेंट नरिन्ंद्र यादव, पुलवामा हमले में शहादत का जाम पीने वाले कांस्टेबल मनिन्दर सिंह के पिता सतपाल अत्री, जिला परिषद सदस्य बोबी सैनी, कांग्रेस के जिला उप प्रधान राज कुमार सिहोड़ा ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक जोगिन्द्र पाल ने कहा कि सेवा, समर्पण, त्याग व बलिदान का दूसरा नाम है देश का सैनिक, जो अपने पारिवारिक संबंधों का परित्याग कर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा यह संदेश दे जाता हैकि एक सैनिक के लिए राष्ट्रधर्म सर्वोपरि होता है। महासचिव कुंवर रविन्द्र विक्की ने कहा कि भारतवर्ष जिस नींव पर खड़ा है, उसकी एक-एक ईंट शहीदों के खून से सनी हुई हैं।दे शवासी आजादी की जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उस आजादी की कर्ज शहीदों ने अपने बलिदानों से चुकाया है। मुख्य अतिथि ने शहीद के परिजनों सहित 15 अन्य शहीद परिवारों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर ठाकुर सागर सिंह, सूबेदार शक्ति पठानियां, पीपीसी सचिव ठाकुर जगदेव सिंह, ठाकुर बिशन सिंह,रिटा. इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, रिटायर्ड सहायक कमांडेंट तरसेम चंद, हंसराज, राजेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, नानक चंद उपस्थित थे।