फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खेत मजदूरों का धरना प्रदर्शन

खेत मजदूरों का धरना प्रदर्शन

Wed, 27 Feb 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
खेत मजदूरों का धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुक्तसर। पंजाब खेत मजदूर सभा की ओर से मांगों को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष गुरमुख सिंह बादल, महासचिव नानक चंद बजाज ने कहा कि सरकार मजदूरों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण मजदूरों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारी मजदूरों की आर्थिक हालत सुधारने, कार्य का प्रबंध करने, कम से कम 18 हजार रुपये प्रति माह आय देने, मनरेगा को सही ढंग से लागू करने, भूमि सुधार लागू करने, कार्य करने पर 15 दिन में भुगतान करने, वर्ष में 250 दिन काम देने, 600 रुपये दिहाड़ी देने, काम न होने पर बेरोजगारी भत्ता देने, कर्ज माफ करने, सूदखोरों का कर्ज माफ करने, बेघरों को 10 मरले के प्लाट, मकान के लिए तीन लाख रुपये की ग्रांट देने, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि जारी करने, मुफ्त लाजमी शिक्षा का प्रबंध करने, सेहत बीमा योजना लागू करने, नीले कार्ड तुरंत बनाने, शगुुन स्कीम का बकाया देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही हल नहीं हुआ तो वह संघर्ष तीव्र करेंगे। इसके बाद उन्होंने डीसी एमके अराविंद कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर अमरजीत कौर, महिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, धर्मा सिंह, सूबा सिंह, महेंदर सिंह, महंगा राम, गुरजंट सिंह, मंदर सिंह, भिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed