{"_id":"5cd30034bdec22076f510676","slug":"101557332020-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामले को लेकर बरगाड़ी से गांव बादल रवाना हुआ रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामले को लेकर बरगाड़ी से गांव बादल रवाना हुआ रोष मार्च
Thu, 09 May 2019 06:21 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरगाड़ी (फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरगाड़ी (फरीदकोट)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे सम्बंधित गोलीकांड की घटनाओं को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने शिरोमणि अकाली दल व बादल परिवार की घेराबंदी शुरू कर दी है और लोगों को बादल हरायो पंजाब बचाओ का नारा बुलंद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
इसके तहत ही बुधवार को बरगाड़ी इंसाफ मोर्चा से संबंधित पंथक नेता जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल व भाई ध्यान सिंह मंड की अगुवाई में बरगाड़ी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाहीं दसवीं से मुक्तसर स्थित गांव बादल के लिए खालसा रोष मार्च की शुरूआत की गई। इस रोष मार्च में राज्य भर से सिख जत्थंबंदियों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड ने कहा कि बादल परिवार और शिरोमणि अकाली दल ने अपने हितों के लिए बरगाड़ी बेअदबी के दोषियों को सजाएं नहीं दिलवाई और ना ही गोलीकांड के दोषियों को पकड़ने का प्रयास किया। भाई बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि आज का रोष मार्च पंथ के दोषियों को सजाएं दिलाने और बादल परिवार को मतदान में हराने के लिए निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि जून 1984 में सिख कौम पर हुए अत्याचार के दोषियों को सजाएं दिलाने के लिए सिख कौम ने अकाली दल और प्रकाश सिंह बादल को सूबे और केंद्र में पावर दिलवाई थी। बादल ने पंथ के नाम पर खुद की जेब ही भरी। यहां से यह रोष मार्च बाजाखाना, बठिंडा होता हुए गांव बादल पहुंचा, जहां पर बादल परिवार के आवास के बाहर धरना दिया गया।