{"_id":"6026b9ae8ebc3ee97b5296b8","slug":"1-23-lakh-cheated-send-gifts-abroad-pathankot-pathankot-news-pkl4037757175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 1.23 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 1.23 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो के जरिये जान-पहचान होने के बाद एक लड़के ने शादी का झांसा देकर लड़की से 1.23 लाख रुपये ठग लिए। थाना-1 पुलिस ने लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता न्यू शास्त्री नगर निवासी लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शादी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन की हुई थी। उसे इंग्लैंड निवासी युवक की रिक्वेस्ट आई और जान-पहचान हो गई।
लड़के ने कहा कि वह अगले महीने भारत आकर उससे शादी कर लेगा। उन दोनों की एक हफ्ता बातचीत हुई। इसी दौरान युवक ने मोबाइल पर बताया कि इंग्लैंड से उसके लिए गिफ्ट भेजे हैं। जो दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। इसके बाद उसके घर पहुंच जाएंगे। उसने एक नंबर दिया कि इस व्यक्ति से बात कर लें। दूसरे व्यक्ति ने कहा कि जो गिफ्ट आए हैं। उन पर 1.23 लाख रुपये कस्टम ड्यूटी लगेगी। जिसके बाद उन्होंने झांसे में आकर 1.23 रुपये गूगल-पे के जरिये ट्रांसफर कर दिए। गिफ्ट नहीं पहुंचने पर युवक और पैसे ट्रांसफर करने की डिमांड करने लगा। उन्होंने किसी तरह जांच करवाई तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास ने जांच शुरू कर दी है।