{"_id":"66c31ea1edaec8c0f308a205","slug":"jalandhar-youth-dies-in-road-accident-on-rakshabandhan-festival-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के भाई की मौत: राखी बंधवाने बहन के पास जा रहा था गौरव, सड़क हादसे में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के भाई की मौत: राखी बंधवाने बहन के पास जा रहा था गौरव, सड़क हादसे में चली गई जान
Mon, 19 Aug 2024 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:59 PM IST
सार
रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार को हुआ था, लेकिन इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन के दिन दो बहनों से उसका भाई हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गया। अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए आ रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गोराया के गांव रूडका कलां निवासी गौरव रौली को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। सोमवार को गौरव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरव हिमाचल में धार्मिक मेलों में अपना सामान बेचने के लिए गया हुआ था। रविवार को गौरव बहन से राखी बंधवाने के लिए हिमाचल प्रदेश से लौटा था। दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में गौरव को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने मामले की सूचना तुरंत गौरव के परिजनों को दी गई और उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएमसी से गौरव को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरव के परिवार में दो बहनें और एक भाई है। परिजनों ने गौरव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में कर दिया है। रक्षाबंधन के त्योहार के दिन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नौजवान बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन