{"_id":"669385fc61f43a6afa05b53e","slug":"jalandhar-west-mla-mohinder-bhagat-become-cabinet-minister-in-punjab-govt-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM मान निभाएंगे वादा: जालंधर वेस्ट से उपचुनाव जीते मोहिंदर भगत बनेंगे मंत्री, जल्द ले सकते हैं शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM मान निभाएंगे वादा: जालंधर वेस्ट से उपचुनाव जीते मोहिंदर भगत बनेंगे मंत्री, जल्द ले सकते हैं शपथ
Sun, 14 Jul 2024 01:32 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम मान के साथ विधायक मोहिंदर भगत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से भारी मतों के अंतर से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का वादा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था। ऐसे में सीएम मान अपना वादा पूरा करेंगे सूत्रों की मानें तो मोहिंदर भगत आने एक-दो दिनों में मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय भी मांगा है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आम आदमी पार्टी को भारी अंतर से जिताने के लिए जालंधर की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्ष 2022 में भी पार्टी को जिताया है। मंत्री ने कहा कि लोगों को पार्टी विधायक शीतल अंगुराल से बहुत उम्मीदें थीं कि वह अच्छा काम करेंगे लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ-साथ लोगों के साथ भी बुरा किया है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि जब पार्टी और जनता दोनों ने मिलकर आप के लिए काम किया है तो ऐसा नहीं होता कि आप अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी से भाग जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे बहुत बुरा माना है और यही जालंधर में आम आदमी पार्टी की जीत का बड़ा कारण रहा है। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि लोग पहले भी पार्टी के साथ थे और अब भी पार्टी के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
सीएम जो वादा करते हैं उसे पूरा भी करते हैं
मुख्यमंत्री मान के कैबिनेट में मंत्री बनने के सवाल पर भगत ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेना है। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ने क्षेत्र की जनता से कहा था कि आप विधायक बनाओ, मैं मंत्री बनाऊंगा, इस पर भगत ने कहा कि सीएम साहब जो वादा करते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं। इसके साथ ही भगत ने कहा कि उनका मुख्य फोकस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर होगा।