फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar west by election Former MP Sushil Rinku sent six page legal notice to MP charanjeet singh Channi

Jalandhar: पूर्व MP सुशील रिंकू ने सांसद चन्नी को भेजा 6 पन्नों का कानूनी नोटिस, बोले- माफी मांगे चन्नी

Sun, 07 Jul 2024 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, जालंधर, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, जालंधर, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2024 03:31 PM IST
सार

Jalandhar West by Election: जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को छह पन्नो का कानूनी नोटिस भेजा है। रिंकू से चन्नी को माफी मांगने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Jalandhar west by election Former MP Sushil Rinku sent six page legal notice to MP charanjeet singh Channi
सुशील रिंकू - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर पश्चिमी उपचुनाव को लेकर नेताओं में प्रचार के साथ-साथ एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी खूब चल रहा है। जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने मौजूदा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को करीब 6 पन्नों का कानूनी नोटिस भेजा है। चन्नी की तरफ से लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए माफी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरे पिता के बाद मेरा परिवार वेस्ट हलके की सेवा कर रहा है। चाहे मैं विधायक रहा या सांसद, लेकिन एक ही मकसद था कि मैं जालंधर की सेवा कर सकूं। हाल ही में लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व सीएम और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को उनकी जीत पर बधाई दी और मैंने उनसे फोन पर बात की। रिंकू ने कहा कि सांसद चन्नी आज मुझ पर अपने इलाके में दड़ा सट्टा करवाने का आरोप लगाते हैं। रिंकू ने चन्नी का एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें वह रिंकू पर आरोप लगा रहे थे। रिंकू ने कहा कि चन्नी के इस बयान से काफी ठेस लगी है।
विज्ञापन


रिंकू ने वार्ता में कहा कि जब मैं कांग्रेस में था तो चन्नी मेरी तारीफ करते थे। ऐसा क्या हुआ कि अब वह मुझे बुरा-भला कहने लगे। पहले मुझे कहा जाता था कि रिंकू हीरा है। ऐसे में मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। अब चन्नी मुझ पर लगाए गए आरोपों का जवाब दें या इसके लिए माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed