फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar Range Police launched Eagle 5 operation 14 accused arrested dig naveen singla warn

पंजाब में ईगल-5 ऑपरेशन: हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस रेड, 14 आरोपी गिरफ्तार, 10 संदिग्ध हिरासत में, DIG की चेतावनी

Wed, 07 Aug 2024 07:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

पंजाब की जालंधर रेज पुलिस की तरफ से ईगल-5 ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस पुलिस अलग-अलग जिलों में रेड कर रही है। कई अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Jalandhar Range Police launched Eagle 5 operation 14 accused arrested dig naveen singla warn
जालंधर रेंज पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बढ़ते अपराध को रोकना व खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है। पंजाब के दोआबा में पुलिस प्रशासन क्राइम को रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी में है। पंजाब की जालंधर रेंज पुलिस की तरफ से दोबाआ क्षेत्र में ईगल-5 ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत कई जगहों पर पुलिस रेड कर रही है। कई अपराधी गिरफ्तार भी किए गए हैं। 

विज्ञापन

 
जालंधर रेंज के नवनियुक्त डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि 80 प्रतिशत क्राइम के मामलों में पुराने अपराधी शामिल हैं। इनकी धरपकड़ के लिए रेंज के अधीन आते दोआबा के जिला जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) व कपूरथला में पुलिस सर्विलांस बढ़ाई जाएगी। जिससे इन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। 
विज्ञापन


डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि उनकी ज्वाइनिंग नई है। जालंधर रेंज को क्राइम व नशामुक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने ड्रग पैडलर्स को चेतावनी दी है की कि वह अपना काम छोड़ दें, अन्यथा पुलिस उनके पकड़कर जेल में डाल देगी। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआईजी नवीन सिंगला बुधवार को जिला कपूरथला में ईगल-5 के तहत चलाए गए विशेष ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने थाना सिटी कपूरथला में मीडिया से बातचीत की। उनके साथ एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता भी मौजूद रही। 


डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि ईगल-5 तहत विशेष ऑपरेशन चलाया गया। इसके तहत नशा तस्करी के लिए हॉटस्पाट एरिया में चेकिंग की गई है। जालंधर में 10, होशियारपुर में 12 व कपूरथला में 10 हाटॅस्पाट हैं। जहां पर सर्च आपरेशन चलाया गया। जिला कपूरथला के कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी व भुलत्थ में सर्च के दौरान पुराने मामलों के 14 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 10 संदिग्ध को राउंड अप किया। सर्च ऑपरेशन में ड्रग्स बरामदगी का डेटा बाद में मीडिया से शेयर किया जाएगा। इस मौके पर एसपी-नारकोटिक्स मनजीत सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह, डीएसपी लखबीर सिंह व थाना सिटी के एसएचओ संजीवन जसवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed