फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar police arrested five accused of terrorist Lakhbir alias Landa gang

आतंकी लखबीर उर्फ लंडा गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार: जालंधर पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़े, अब तक 13 काबू

Sun, 14 Jul 2024 04:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

पंजाब की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा गैंग के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। इस गिरोह के अब तक कुल 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Jalandhar police arrested five accused of terrorist Lakhbir alias Landa gang
बदमाशों से बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा गैंग की पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस के हाथ यह बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। बदमाशों से तीन पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। इन बदमाशों पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में हत्या और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में पुलिस ने केस दर्ज किए हुए हैं। अब तक गिरोह के कुल 13 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


आतंकी लखबीर उर्फ लंडा विदेश में है, लेकिन पंजाब में उसके सहयोगी लंडा के कहने पर वारदातों को अंजाम देते हैं। लंडा गिरोह के बदमाश लोगों से जबरन वसूली, हत्या और कई आपराधिक गतिविधियों जैसे कई जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। पंजाब पुलिस गिरोह के शातिरों को पकड़ने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित कर कुल 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन

 

पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक इस गिरोह के 13 लाेग काबू किए जा चुके हैं। पंजाब पुलिस लंडा के साथियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए गत काफी दिनों से जुटी हुई है। 30 जून को पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को काबू किया था। उस समय पता चला था कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाले हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल थे। उनसे कई हथियार भी बरामद हुए थे। इसके बाद आरोपियों पूछताछ में कई राज खुले। वहीं, अब पुलिस ने उक्त पांच आरोपियों को काबू किया है। इनके पास से तीन पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा निवासी गांव संगतपुरा तरनतारन, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव यमराय गोइंदवाल साहिब, दिलबाग सिंह उर्फ बागा निवासी गांव बड़े साबरा तरनतारन, दिलप्रीत सिंह निवासी गांव हरिके तरनतारन और साजनदीप सिंह निवासी गांव कुट्टीवाला, थाना पट्टी, जिला तरनतारन के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के पास से एक 30 बोर पिस्तौल और एक कारतूस और दूसरे आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा से एक 32 बोर पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है।


सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि दिलप्रीत सिंह लखवीर सिंह उर्फ लंडा के संपर्क में था और उसके इशारे पर तरनतारन और अमृतसर में व्यापारियों और दुकानदारों को धमकी देता था और उसके पास से 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दिलबाग सिंह उर्फ बग्गा भी लखवीर सिंह उर्फ लंडा के संपर्क में था और तरनतारन और अमृतसर में व्यापारियों और दुकानदारों से फिरौती मांगता था।  उसके पास से 30 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया है। साजनदीप सिंह उर्फ साजन भी लंडा के संपर्क में था और तरनतारन और अमृतसर में व्यापारियों, आढ़तियों और दुकानदारों से फिरौती की वसूली का धंधा करता था। उसके कब्जे से एक कारतूस बरामद किया गया है

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आ चुका है कि लंडा काफी शातिर है। वह विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को खुद से जोड़ता है। वह उन युवाओं को टारगेट बनाता है, जिनको पैसे की जरूरत है। मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले में भी लखबीर सिंह लंडा की भूमिका सामने आ चुकी है। पंजाब पुलिस उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने भी उस पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed