फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar police arrested five accused of cyber crime

साइबर ठगी की 61 वारदातें: जालंधर में साइबर क्राइम गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, छह राज्यों में फैला नेटवर्क

Sun, 25 Aug 2024 01:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

जालंधर पुलिस ने साइबर क्राइम की 61 वारदातों को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क छह राज्यों में फैला हुआ है।

विज्ञापन
Jalandhar police arrested five accused of cyber crime
साइबर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने बहु-राज्य बैंक चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है जो अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं। गिरोह की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैली हुई हैं। ये इन राज्यों के भोले-भाले लोगों को साइबर क्राइम में फंसाते थे और उनसे ठगी करते थे। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कुल 61 वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने 19 बैंक खाते जब्त किए गए हैं। 

Jalandhar police arrested five accused of cyber crime
आरोपियों से मिले एटीएम कार्ड और चेकबुक। - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा इन शातिर बदमाशों से 44 एटीएम कार्ड, 17 चेक बुक और छेड़छाड़ करने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों से जो 19 बैंक खाते मिले हैं उनकी भी जांच की जा रही है। क्योंकि आरोपी लोगों से ठगी करने के बाद राशि को इन्हीं बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करते थे। 

जालंधर पुलिस के आरोपियों के गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed