{"_id":"66c5d80d788cc6006c03f110","slug":"jalandhar-municipal-corporation-employee-murder-attacked-with-weapons-bricks-and-stones-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में निगम कर्मी की हत्या: रुपयों के लेन-देन को लेकर हथियार और ईंट-पत्थर से किया हमला, इलाज दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में निगम कर्मी की हत्या: रुपयों के लेन-देन को लेकर हथियार और ईंट-पत्थर से किया हमला, इलाज दौरान मौत
Wed, 21 Aug 2024 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:36 PM IST
सार
जालंधर में कुछ युवकों को उधार दिए रुपये वापस मांगने पर नगर निगम कर्मी की हत्या कर दी गई। मृतक दीपक कुमार जालंधर नगर निगम में दर्जा चार कर्मचारी था। उसपर हथियार और ईंट व पत्थरों से हमला किया गया।
विज्ञापन
मृतक दीपक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में मंगलवार देर रात नगर निगम कर्मचारी की कुछ युवकों ने हत्या कर दी। जालंधर के बूटा पिंड के जल्लोवाल आबादी इलाके में पैसों के लेन-देन को झगड़ा हुआ था। कुछ युवकों ने नगर निगम कर्मी पर तेजधार हथियारों व ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे घायल कर दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान दीपक कुमार उम्र 32, निवासी गाजी गुल्ला कॉलोनी के रूप में हुई। दीपक कुमार जालंधर नगर निगम में दर्जा चार कर्मचारी था। घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाने की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि दीपक से जल्लोवाल आबादी में रहने वाले कुछ युवकों ने 1.50 लाख रुपये लिए थे जिस कारण उसका आरोपी युवकों के साथ पैसों का लेन-देन चल रहा था। दीपक काफी समय से उनसे अपने पैसे मांग रहा था लेकिन वह पैसे नहीं लौटा रहे थे।
विज्ञापन
अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को जब दीपक ने थोड़ी सख्ती के साथ उक्त आरोपियों से अपने पैसे मांगे थे तब उन्होंने दीपक को पैसे देने के बहाने जल्लोवाल आबादी में बुलाया, जहां करीब 15 से 20 युवकों ने तेजधार हथियारों व ईंट-पत्थरों से उसपर हमला कर दिया। उसके बाद घायल दीपक ने हमले की जानकारी परिजनों को दी, तब मेरे वहां पहुंचने पर युवकों ने अजय भी हमला करने की कोशिश की। किसी तरह अजय ने दीपक को वहां से निकालकर इलाज के सिविल अस्पताल जालंधर ले गया। कुछ देर इलाज करने के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया गया व उसके साथी का इलाज चल रहा है।