फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   iraq, issue, politics, cm

इराक मुद्दे पर सियासत न करें : बादल

Sun, 22 Jun 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sun, 22 Jun 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
iraq, issue, politics, cm
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाबियों के इराक में फंसे होने के नाजुक मामले में कोई भी दल सियासत न करे। इस गंभीर मामले में सियासी रोटियां सेंकना गलत है। केंद्र सरकार द्वारा इन पंजाबियों के सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को लंबी हलके में आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यह समय इस मामले में सियासत करने का नहीं बल्कि केंद्र सरकार की मदद करने का है। केंद्र सरकार ही अपने स्तर पर कूटनीतिक तरीकों से ऐसे मामलों में सही रास्ता निकाल सकती है। राज्य सरकार इस मामले में केंद्र से संपर्क बनाए हुए है और इराक में फंसे हर नौजवान की जानकारी रोजाना केंद्र सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन



केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लगातार उनके संपर्क में हैं और वह रोज उन्हें इन नौजवानों की वापसी के लिए उठाए जा रहे इंतजामों के बारे में जानकारी मुहैया करवा रही हैं। बादल ने कहा कि इन लोगों की अपने देश में वापसी की राह में पासपोर्ट न होना रुकावट नहीं बनेगा, क्योंकि जिन नौजवानों के पासपोर्ट वहां की कंपनियों ने जब्त कर रखे हैं, उन्हें भी किसी न किसी तरह से सरकार अपने देश वापस लाने के लिए प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायतों और यूथ क्लबों से मांगा नशे के खात्मे में सहयोग
मुख्यमंत्री ने गांवों की पंचायतों और यूथ क्लबों से राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम में सहयोग देने का आह्वान किया। पंचों-सरपंचों को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि वह अपने-अपने गांवों में नशों के आदी युवाओं का निकटवर्ती अस्पतालों में इलाज करवाकर इस मुहिम में सहयोग दें। जब सभी युवा नशा मुक्त हो जाएं तो गांव के बाहर ‘नशा मुक्त गांव’ का बोर्ड लगाकर दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। पंजाब के विभिन्न जिलों में नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र खोले जा रहे हैं।




उन्होंने गांव ढाणी तेलियांवाली, कंदूखेड़ा, भुल्लरवारा, हाकूवाला, फत्ताकेरा और वड़िंगखेड़ा आदि में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुनीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, एससीबीसी भलाई विभाग के डायरेक्टर परमजीत सिंह, डीसी जसकिरन सिंह, एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल, चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, उप मुख्यमंत्री के पीए अवतार सिंह वनवाला, पनकोफैड के चेयरमैन कुलविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह फत्ताकेरा, रणजोध सिंह लंबी और हरमेश सिंह खुड्डियां हाजिर थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed