फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   inter, state, thief, group, two, held

अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Sat, 26 Jul 2014 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sat, 26 Jul 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
inter, state, thief, group, two, held
जिला पुलिस ने गाड़ियां चुराने और उनकी जाली रजिस्ट्रेशन कॉपियां तैयार कर बेचने वाले अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के  दो सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन



पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने छह गाड़ियां और एक स्कूटी भी बरामद की है। एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि थाना बरीवाला के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर तेजिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार प्रीतम सिंह और पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा दी सूचना के आधार पर शुक्रवार देर शाम बस स्टैंड सरायनागा में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान टीम द्वारा संदिग्ध नजर आने वाले वाहन चालकों को रोककर कागजातों की जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सामने से एक स्कोडा गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी को रोका गया तो उसका चालक गुरधीर सिंह वासी बरकंदी रोड मुक्तसर और साथ बैठा बलविंदर सिंह वासी मलोट बाईपास, मुक्तसर गाड़ी संबंधी दस्तावेज या कोई प्रमाण पेश न कर सके। जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने माना कि वह दिल्ली और अन्य राज्यों से गाड़ियां चोरी कर यहां लाकर बेचते हैं। उन्होंने यह भी कबूला कि चोरी की गाड़ियां मलोट रोड स्थित चहल पैलेस की दीवार के साथ सटाकर खड़ी की हुई हैं। पुलिस पार्टी ने बलविंदर सिंह को साथ लेकर उसकी निशानदेही वाली जगह पर तुरंत छापा मारा। जहां से पुलिस ने छह गाड़ियां बरामद कीं। जिनमें तीन लोगन, दो ऑल्टो और एक इंडिका कार शामिल है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरधीर सिंह उर्फ धीरा की निशानदेही पर उसके घर से एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना बरीवाला में उक्त दोनों आरोपियों के अलावा शिवराज सिंह निवासी मिलको कॉलोनी, खरड़ और इंद्रजीत सिंह वासी बरीवाला के खिलाफ पहले से ही गाड़ियों की चोरियां कर बेचने का मामला दर्ज था। जिसमें से पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed