फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Inova hit Jalalabad AAP MLA Jagdeep Goldie Kamboj car in Bathinda

पंजाब में MLA की गाड़ी का एक्सीडेंट: विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी को इनोवा ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Sun, 08 Sep 2024 06:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2024 06:05 PM IST
सार

जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की गाड़ी रविवार को हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार को एक इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Inova hit Jalalabad AAP MLA Jagdeep Goldie Kamboj car in Bathinda
विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब आम आदमी पार्टी के विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बठिंडा के जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की गाड़ी को एक इनोवा ने पीछे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बठिंडा-मलोट रोड पर तेज रफ्तार एक इनोवा गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी के आगे चल रही सरकारी पायलट की गाड़ी से टकरा गई। वहीं विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी को टक्कर मारने वाली इनोवा सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल जा टकराई। हादसा बठिंडा-मलोट रोड पर हुआ, जब विधायक कंबोज अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ अपनी सरकारी इनोवा गाड़ी से बठिंडा से मलोट जा रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विधायक व उनके साथी बाल-बाल बच गए है, लेकिन उनकी इनोवा गाड़ी के अलावा पायलट गाड़ी का काफी नुक्सान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी अनुसार विधायक जगदीप सिंह कंबोज उर्फ गोल्डी कंबोज रविवार को मलोट में आयोजित एक किसान मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह बठिंडा से मलोट रोड पर पहुंचे, तो दूसरी तरफ से तेज रफ्तार आई राज्यस्थान नंबर की गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके चलते इनोवा गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विधायक गाड़ी के आगे चल रही उनकी सुरक्षा कर्मियों की पायलट गाड़ी से टकरा गई। इससे विधायक व पायलट गाड़ी के अलावा तीसरी इनोवा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। 

विधायक गोल्डी ने बताया कि हादसे की मुख्य पीछे से तेज रफ्तार से आ रही इनोवा गाड़ी है, क्योंकि उसने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर मोड़ने की कोशिश, जिसके बाद उसने उनकी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क के डिवाडर पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल से जा टकराई है। उधर, हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा फोर्स के अलावा बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed